{"_id":"6340798811d38f1c955d55d5","slug":"aligarh-another-investor-did-bhoomi-pujan-in-defense-corridor-city-office-news-ali302138821","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : डिफेंस कॉरिडोर में एक और निवेशक ने किया भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : डिफेंस कॉरिडोर में एक और निवेशक ने किया भूमि पूजन
सार
इस मौके पर डीएम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के संयुक्त उपक्रम डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में सभी अवस्थापना सुविधाएं मुहैया कराते हुए जल्द से जल्द यहां और भी आवेदकों को भूखंडों पर काम शुरू कराया जाएगा। बता दें कि इस विषय पर पिछले माह निवेशकों संग हुई बैठक में यह चर्चा हुई थी कि यहां यूपीडा अधिकारियों के न बैठने के कारण कुछ दिक्कत आ रही है। जिनके आवेदन नहीं आए हैं, उनसे अधिकारी लगातार संपर्क में हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ : डिफ्रेंस कॉरिडोर में फैक्टरी की नींव पूजन के दौरान डीएम इंद्र विक्रम सिंह व अन्य। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड में शुक्रवार को एक और निवेशक ने अपनी यूनिट की स्थापना के लिए भूमि पूजन कर नींव रख दी। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने निवेशक संग पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया। इस तरह डिफेंस कॉरिडोर में तीसरी यूनिट का काम शुरू हो गया है। डीएम ने निवेशकों से कहा कि यहां हर संभव मदद दी जाएगी।
डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड में शुक्रवार को मैसर्स एडवांस्ड फायर एंड सेफ्टी को आवंटित भूखंड संख्या 13 का भूमि पूजन जिलाधिकारी द्वारा किया गया। यह फर्म फायर उत्पादों का निर्माण अपनी इकाई में करेगी। इस मौके पर डीएम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के संयुक्त उपक्रम डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में सभी अवस्थापना सुविधाएं मुहैया कराते हुए जल्द से जल्द यहां और भी आवेदकों को भूखंडों पर काम शुरू कराया जाएगा।
उन्होंने उद्यमियों व निवेशकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनपद में निवेश का बेहतर माहौल है, जिला प्रशासन द्वारा उद्योग स्थापना के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। इस दौरान डीएम ने फायर सेफ्टी से लैस बुलेट बाइक को चला कर देखा। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार, निवेशक कंपनी के निदेशक ताबिश फेहरी, यूपीडा के जेई आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
- मैसर्स एडवांस फायर एंड सेफ्टी के निदेशक ताबिश फेहरी को एक हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई है। जिसका नींव पूजन जिलाधिकारी द्वारा किया गया है। इकाई मूल रूप से इंस्टेंट फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम फॉर टैंक, डिफेंस व्हीकल एंड अंडरवाटर ब्रेथिंग सिस्टम का निर्माण करती है। - बीरेंद्र कुमार संयुक्त आयुक्त उद्योग
उद्योग कार्यालय में तैयार हुआ यूपीडा का कक्ष, स्टाफ का इंतजार
जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में उपायुक्त उद्योग ने यूपीडा के लिए एक कक्ष बनवाकर तैयार कर दिया है। अब यहां यूपीडा स्तर से स्टाफ तैनात किए जाने का इंतजार चल रहा है ताकि यूपीडा का स्टाफ निवेशकों की नक्शा आदि की औपचारिकताओं व अन्य जरूरतों पर सहयोग कर सके। बता दें कि इस विषय पर पिछले माह निवेशकों संग हुई बैठक में यह चर्चा हुई थी कि यहां यूपीडा अधिकारियों के न बैठने के कारण कुछ दिक्कत आ रही है। इस पर उपायुक्त ने यूपीडा को यह प्रस्ताव भेजा था कि वे अपने यहां एक कक्ष आपके स्टाफ के बैठने के लिए तैयार कराएंगे। उसके अनुसार उनके स्तर से कक्ष तैयार करा दिया गया है। अब यहां यूपीडा के संबंधित अधिकारियों व स्टाफ के बैठने का इंतजार है।
नक्शा पास कराने के लिए पहुंचे आवेदन, कुछ कर रहे सड़क का इंतजार
अलीगढ़ नोड में अभी तक तीन फर्मों का निर्माण शुरू हो गया है। बाकी तीन-चार आवेदन नक्शा पास कराने के लिए पहुंच चुके हैं। कुछ को अभी इंतजार है। जिनके आवेदन नहीं आए हैं, उनसे अधिकारी लगातार संपर्क में हैं। उनके स्तर से एक पुरानी पगडंडी वाली सड़क जो निवेशकों को आवंटित प्लाटों में होकर जा रही है, उसके हटने का इंतजार है। इन निवेशकों का कहना है कि यह पुरानी सड़क हट जाए और उनके प्लाटों तक बिजली के पोल पहुंच जाएं तो वे अपना नक्शा बनाकर दें। उसके साथ ही निर्माण शुरू कराएं।