फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Amuta's election likely to be held after Deepawali

अलीगढ़ : अमुटा का चुनाव दीपावली के बाद होने की संभावना

Sat, 08 Oct 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:39 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ (अमुटा) चुनाव के अब दीपावली बाद होने की संभावना जताई जा रही है।रिपोर्ट में चुनाव की अधिसूचना 30 सितंबर तक जारी करने की सिफारिश की गई थी, जो मंजूर नहीं हो सकी।उधर, कमेटी के कुछ सदस्यों के इस्तीफा देने की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन
Aligarh: Amuta's election likely to be held after Deepawali

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ (अमुटा) चुनाव के अब दीपावली बाद होने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, 17 अक्तूबर को सर सैयद डे और अवकाश के चलते चुनाव की तारीख आगे बढ़ सकती है। दरअसल, चुनाव कमेटी ने 20 अक्तूबर तक चुनाव कराने की सिफारिश की है। इस स्थिति में कमेटी से कुछ सदस्यों के इस्तीफा देने की चर्चाएं हैं।
कोरोना काल के बाद शिक्षक संघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। अध्यक्ष सहित 10 एग्जीक्यूटिव सदस्य भी निर्विरोध चुन लिए गए थे। 15 सितंबर 2022 को सचिव और संयुक्त सचिव पद पर चुनाव होना था, लेकिन 14 सितंबर को कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने अपनी शक्ति का इस्तेमाल करके तकनीकी खामियों के चलते शिक्षक चुनाव रद्द कर दिया। उन्होंने संविधान से चुनाव कराने के लिए डॉ. मोहम्मद शाहिद, प्रोफेसर अब्दुस सलाम, प्रोफेसर मोहम्मद रिजवान खान व प्रोफेसर आफताब आलम की कमेटी बना दी।
विज्ञापन

कमेटी से रिपोर्ट भी मांगी गई, जिसने अपनी रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट में चुनाव की अधिसूचना 30 सितंबर तक जारी करने की सिफारिश की गई थी, जो मंजूर नहीं हो सकी। साथ ही, 20 अक्तूबर तक चुनाव की कराने की सिफारिश की है, जिसकी मंजूरी पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। इसके पीछे वजह सर सैयद डे और दीपावली पर अवकाश है। चुनाव कराने के लिए शिक्षकों ने एक बार फिर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। उधर, कमेटी के कुछ सदस्यों के इस्तीफा देने की चर्चाएं हैं। उनका कहना है कि वह शिक्षक वर्ग के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed