फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: AMU Science Faculty is the leader in the country in reviewing scientific performance: Vice Chancellor

अलीगढ़ ः वैज्ञानिक प्रदर्शन की समीक्षा में एएमयू विज्ञान संकाय देश में अग्रणी: कुलपति

Sun, 15 Aug 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: AMU Science Faculty is the leader in the country in reviewing scientific performance: Vice Chancellor
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के विज्ञान संकाय ने पिछले सौ वर्षों में हजारों वैज्ञानिकों, पेशेवरों और विज्ञान और गणित के शिक्षकों को पैदा किया है। जिन्होंने समाज को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं। इस उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए प्रशासनिक ब्लाक के सिलेक्शन कमेटी रूम में कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने संकाय विज्ञान के 100 वर्ष पर एक पुस्तक का विमोचन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. मंसूर ने कहा कि विज्ञान संकाय ने पिछले सौ वर्षों से बौद्धिक खोज, नैतिकता और मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान की है। आज संकाय अंतरराष्ट्रीय महत्व की कई वैज्ञानिक उपलब्धियों का गवाह है। प्रो. मंसूर ने कहा कि छात्रों को अनगिनत अवसर प्रदान किए गए हैं और शैक्षणिक संस्थानों के वैज्ञानिक प्रदर्शन की समीक्षा में हमारा विज्ञान संकाय देश में सबसे आगे है।
विज्ञापन

साइंस फैकल्टी के डीन प्रो. काजी मजहर अली ने कहा कि एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान में कई प्रतिभाएं थीं और विज्ञान में उनकी रुचि 1864 में साइंटिफिक सोसाइटी’ की स्थापना में परिलक्षित होती है। उन्होंने कहा कि एएमयू 100 साल पुराना संस्थान है और यहां मुहम्मदन एंग्लो-ओरिएंटल कालेज के समय से ही भौतिकी, गणित और रसायन शास्त्र जैसे विभाग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिक्स के प्रोफेसर और पुस्तक के संयुक्त संपादक प्रो. मुहम्मद सज्जाद अतहर ने कहा कि भौतिकी विभाग, जो विज्ञान संकाय के तहत स्थापित है, सर जे जे थॉम्पसन (1910) और अल्बर्ट आइंस्टीन (1921) से लेकर ताकाकी काजिता (2015) जैसे नोबेल पुरस्कार विजेताओं के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष वैज्ञानिक संपर्क की इसकी परंपरा है।

पुस्तक के विमोचन के अवसर पर भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान, भूगोल, भूविज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और रिमोट सेंसिंग और जीआईएस अनुप्रयोगों के अंत:विषय विभाग के प्रमुख उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed