फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Aligarh ranks second in mission power campaign

अलीगढ़ : मिशन शक्ति अभियान में अलीगढ़ दूसरे पायदान पर

Sat, 06 Mar 2021 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Aligarh ranks second in mission power campaign
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तहत अभियोजन पैरवी से सजा कराने व जमानत खारिज कराने के मामले में अलीगढ़ जिला प्रदेश में दूसरे और आगरा पहले स्थान पर रहा है। शुक्रवार को शासन के अधिकारियों ने अभियोजन अधिवक्ताओं की वीडियो कांफ्रेंसिंग में समीक्षा के दौरान पीठ ठोंकी और आगे भी इसी तरह काम करते रहने के निर्देश देते हुए अब पॉस्को मामलों में ज्यादा से ज्यादा सजा व जमानत खारिज कराने का लक्ष्य तय किया।
डीजीसी अपराध धीरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार, शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में शासन स्तर से अपर मुख्य सचिव गृह व प्रमुख सचिव न्याय ने समीक्षा की। समीक्षा में अलीगढ़ को प्रदेश में दूसरे स्थान मिला है। डीजीसी के अनुसार, यहां से बताया गया कि 17 अक्तूबर से शुरू हुए इस अभियान के तहत फरवरी तक जिले में महिला अपराध के 22 मामलों में उम्रकैद, 12 मामलों में दस साल तक की सजा व 10 मामलों में 5 से 7 साल तक की सजा कराई गई है, जबकि 90 जमानत निस्तारित कराई गई हैं। इस पर डीजीसी व उनकी टीम में शामिल पॉस्को व महिला अपराध संबंधी मुकदमों की पैरवी करने वाले अभियोजन अधिवक्ताओं की पीठ ठोंकी गई।
विज्ञापन

डीजीसी के अनुसार अब पॉस्को मामलों में तेज गति से इसी तरह पैरवी कर सजा कराने व जमानत खारिज कराने का लक्ष्य दिया गया है। इस मौके पर विशेष लोक अभियोजक महेश सिंह, एडीजीसी कुलदीप तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकुमार गुप्ता देखेंगे एमपी-एमएलए के मुकदमे
डीजीसी धीरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार उन्होंने जिले में एमपी एमएलए संबंधी मुकदमों की पैरोकारी के लिए अभियोजन पक्ष से रामकुमार गुप्ता को अधिवक्ता नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed