फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Aligarh Nagar tops in UP in OTS recovery

अलीगढ़ : ओटीएस वसूली में अलीगढ़ नगर यूपी में अव्वल

Sun, 17 Jul 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Aligarh Nagar tops in UP in OTS recovery
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर विद्युत महकमे में एकमुश्त समाधान योजना के तहत चल रहा बकाया वसूली अभियान शुक्रवार को पूरा हो गया। सबसे खास बात ये है कि इस अभियान के तहत प्रदेश के 122 विद्युत वितरण मंडलों में अलीगढ़ नगर प्रथम और झांसी दूसरे स्थान पर रहा है। इस पर अधिकारियों की बाछें खिली हुई हैं।
प्रदेश स्तर से जारी सूची के अनुसार प्रदेश के 122 विद्युत वितरण मंडलों का वसूली परिणाम जारी किया गया है। इस परिणाम के तहत अलीगढ़ शहरी विद्युत वितरण मंडल को कुल 27260 बकायेदारों से कुल 9.14 करोड़ की वसूली का लक्ष्य निर्धारित था। इस दौरान टीमों ने अभियान चलाकर 22200 बकायेदारों से कुल 10 करोड़ की वसूली की है।
विज्ञापन

इस तरह वसूली लक्ष्य से अधिक 109.5 प्रतिशत हुई है। यह लक्ष्य से अधिक है। इसके बाद दूसरे स्थान पर झांसी ने सर्वाधिक वसूली की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता एसके जैन ने बताया कि इस अभियान में पूरे स्टाफ ने मेहनत की है। सभी बधाई के पात्र हैं। जब जैसा निर्देश हमारे स्तर से या उच्च स्तर से रहा, उस पर टीम ने काम किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed