{"_id":"69c847c7d40131f3db0fcf9d","slug":"aligarh-airport-is-developing-as-a-feeder-cargo-hub-aligarh-news-c-2-gur1004-939749-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फीडर कार्गो हब के रूप में विकसित हो रहा अलीगढ़ एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फीडर कार्गो हब के रूप में विकसित हो रहा अलीगढ़ एयरपोर्ट
विज्ञापन
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का लोकार्पण केवल एक हवाई अड्डे की शुरुआत नहीं, बल्कि अलीगढ़ समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए गेम चेंजर साबित होगा। जेवर एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय कार्गो का मुख्य केंद्र होगा, जबकि धनीपुर स्थित अलीगढ़ एयरपोर्ट को भी फीडर कार्गो हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।
यहां से ताला-हार्डवेयर, पीतल कलाकृतियों और डेयरी उत्पादों को तेजी से जेवर तक पहुंचाया जा सकेगा। वहीं, जेवर के निकट टप्पल में बन रहा लॉजिस्टिक पार्क भंडारण, पैकेजिंग और वितरण का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा, जिससे सप्लाई चेन प्रबंधन में हजारों रोजगार सृजित होंगे।
सरकार की लोकल टू ग्लोबल नीति को साकार करते हुए अलीगढ़ का एयरपोर्ट और टप्पल लॉजिस्टिक पार्क अब जेवर एयरपोर्ट के साथ मिलकर एक इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक ट्रायंगल के रूप में उभरेंगे। अलीगढ़ के निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने के लिए दिल्ली पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन जेवर एयरपोर्ट की दूरी (60-65 किमी) कम होने से लागत और समय दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट के साथ अलीगढ़ के विकास के नए द्वार खुल रहे हैं। हमारा प्रयास है कि अलीगढ़ एयरपोर्ट और टप्पल लॉजिस्टिक पार्क के माध्यम से स्थानीय एमएसएमई और कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ा जाए।
संजीव रंजन, जिलाधिकारी, अलीगढ़
औद्योगिक इकाइयों को अब उत्पादों के परिवहन में सुगमता होगी। इससे जिले में नए निवेश के साथ-साथ डेयरी और कृषि क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज जैसी सुविधाएं भी विकसित होंगी।
- बीरेंद्र कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग
ताला नगरी की बदलेगी तस्वीर
लघु उद्योग भारती के संयुक्त महामंत्री डॉ. गौरव मित्तल ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट अलीगढ़ के प्रसिद्ध ताला और हार्डवेयर उद्योग के लिए संजीवनी साबित होगा। खैर-टप्पल क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के बढ़ने से अलीगढ़ न केवल ताला नगरी, बल्कि एक आधुनिक लॉजिस्टिक हब के रूप में विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाएगा।