फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh air more polluted than Delhi-NCR

Air pollution: दिल्ली-एनसीआर से भी ज्यादा जहरीली हुई अलीगढ़ की हवा, एक्यूआई पहुंचा 456

Sun, 14 Dec 2025 08:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 14 Dec 2025 08:32 AM IST
सार

13 दिसंबर सुबह से लेकर शाम तक हवा जहरीली बनी रही। इसके साथ ही सुबह धुंध छाई रही। इससे दृश्यता काफी कम हो गई। जनजीवन और यातायात की गति धीमी पड़ गई।

विज्ञापन
Aligarh air more polluted than Delhi-NCR
रामघाट रोड पर कोहरे में लाइट जलाकर गुजरते वाहन सवार - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ की हवा में प्रदूषण का स्तर दिल्ली एनसीआर से भी ज्यादा खराब हो गया है। 13 दिसंबर को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 456 दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई 446 रहा। 13 दिसंबर को ही सीजन का पहला कोहरा रहा। इससे भी हवा की गुणवत्ता और बिगड़ी। प्रदूषण का बढ़ता स्तर और कोहरे का मिश्रण स्थिति को और भी जटिल बना रहा है।

विज्ञापन


13 दिसंबर सुबह से लेकर शाम तक हवा जहरीली बनी रही। इसके साथ ही सुबह धुंध छाई रही। इससे दृश्यता काफी कम हो गई। जनजीवन और यातायात की गति धीमी पड़ गई। एएमयू भूगोल विभाग के वैज्ञानिक प्रो. अतीक अहमद ने बताया कि अलीगढ़ में प्रदूषण के बढ़ने का एक मुख्य कारण हवा की रफ्तार का कम होना है। धीमी हवा के चलते प्रदूषक कण वातावरण में ठहर जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अलीगढ़ में धूल के सूक्ष्म कणों (पीएम) का स्तर बहुत अधिक है, जो वायु की गुणवत्ता को लगातार खराब कर रहा है।

विज्ञापन

नगर निगम की ओर से सभी चौराहों पर पानी छिड़काव करने वाली मशीनें लगाई गई हैं। सड़कों की मैकेनिकल स्वीपिंग कराई जा रही है। डिवाइडरों और फुटपाथों से धूल को हटाया जा रहा है। इससे निश्चित रूप से हवा में धूल की मात्रा कम होगी और सुधार होगा। - प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अलीगढ़ में एहतियाती उपायों का अभाव

जहां दिल्ली-एनसीआर में हवा की गंभीर स्थिति को देखते हुए एहतियाती उपाय जैसे ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू किए गए हैं, वहीं अलीगढ़ में प्रदूषण से निपटने के लिए फिलहाल कोई ठोस कदम नहीं दिखाई दे रहा है।

जहरीला शनिवार
समय - एक्यूआई

सुबह 7 बजे - 433
सुबह 8 बजे - 456
सुबह-9 बजे - 455
सुबह- 10 बजे - 372
शाम-7 बजे - 400
रात - 9 बजे - 398

इस तरह बिगड़ती गई शहर में हवा की सेहत
10 दिसंबर- 268
11 दिसंबर - 308
12 दिसंबर -341
13 दिसंबर - 477

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed