{"_id":"63389aed9f342e6cc0161db4","slug":"aligarh-agrasen-procession-will-come-out-with-pomp-today-city-office-news-ali301705937","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आज धूमधाम से निकलेगी अग्रसेन शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आज धूमधाम से निकलेगी अग्रसेन शोभायात्रा
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़श्री अग्रवाल युवा संगठन के तत्वावधान में रविवार को अग्रकुल प्रवर्तक महाराज अग्रसेन के 5146 वें जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।अपरान्ह 12 बजे प्रसाद का वितरण एवं दोपहर एक बजे भव्य शोभा यात्रा श्री अग्रसेन चौक से शुरू होगी।
विज्ञापन
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
श्री अग्रवाल युवा संगठन के तत्वावधान में रविवार को अग्रकुल प्रवर्तक महाराज अग्रसेन के 5146 वें जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जयंती संयोजक दुर्गेश अग्रवाल एडवोकेट, अध्यक्ष अंकित गुप्ता (स्वास्तिक), उप संयोजक शरद बंसल, मीडिया प्रभारी मोहित अग्रवाल ने बताया कि रसलगंज स्थित श्री अग्रसेन चौक पर सुबह आठ बजे अग्रसेन महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण होगा। इसके बाद महायज्ञ होगा।
दस बजे अभिनंदन समारोह, अग्र ज्योति पत्रिका का विमोचन 11 बजे बजे होगा। अपरान्ह 12 बजे प्रसाद का वितरण एवं दोपहर एक बजे भव्य शोभा यात्रा श्री अग्रसेन चौक से शुरू होगी। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत होगा। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निर्देशक डॉ. राकेश गुप्ता, राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष मधुसूदन दादू शामिल होंगे।
शोभायात्रा का उत्पाद शुल्क एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार शुभारंभ करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बरेली केंट के विधायक संजीव अग्रवाल, मुरादाबाद के विधायक रितेश अग्रवाल, उद्योगपति हेमंत अग्रवाल, कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल भाग लेंगे। मुख्य यजमान के रूप में अनुराग अग्रवाल एवं रचना अग्रवाल शामिल होंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अग्रविभूति के रूप में महेश अग्रवाल, समाजसेवा रमेश चंद्र गोयल जट्टारी, विधि क्षेत्र में आरके जिंदल एडवोकेट, वयोवृद्ध शैल कुमारी अग्रवाल, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. अंकुर अग्रवाल, शिक्षा क्षेत्र में रेनू सिंघल का अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर जयंती के वित्त संयोजक नितेश अग्रवाल, महामंत्री अभिनव अग्रवाल, उपाध्यक्ष राहुल गोयल, उपमंत्री भव्य अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
अग्रसेन रसोई का शुभारंभ आज
महानगर के मामू भांजा नेशनल हार्डवेयर के पास असहाय लोगों के लिए महाराजा अग्रसेन की रसोई का शुभारंभ रविवार को होगा। महाराजा अग्रसेन समिति के अध्यक्ष ओपेश अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा का जोशीला स्वागत किया जाएगा।