{"_id":"5fd50ef68ebc3e3c9114aa48","slug":"aligarh-after-talks-with-agriculture-and-defense-minister-the-officer-of-bakiu-bhanu-called-delhi-city-office-news-ali2509774184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कृषि एवं रक्षा मंत्री से वार्ता के बाद भाकियू भानु के पदाधिकारी दिल्ली बुलाये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कृषि एवं रक्षा मंत्री से वार्ता के बाद भाकियू भानु के पदाधिकारी दिल्ली बुलाये
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जिले के सभी पदाधिकारियों को दिल्ली बुलाया है। सभी पदाधिकारियों को रविवार को दिल्ली नोएडा चिल्ला बार्डर पर चल रहे धरना स्थल पर आने को कहा गया है।
प्रांतीय महासचिव डा.शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शनिवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला था। इस दौरान दोनों पक्षों में तीनों कृषि कानूनों को लेकर लंबी चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। सकारात्मक वार्ता के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को बैठक के लिये दिल्ली बुलाया है। सभी पदाधिकारी रविवार को दिल्ली रवाना होंगे।