{"_id":"5ee13c808ebc3e42b2400396","slug":"aligarh-after-many-trouble-woman-said-goodbye-to-the-world-city-office-news-ali235830674","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : दर-दर की ठोकर खाने के बाद महिला ने दुनिया को कहा अलविदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : दर-दर की ठोकर खाने के बाद महिला ने दुनिया को कहा अलविदा
विज्ञापन
कोरोना वायरस की चपेट में आकर दिल्ली में जान गंवाने वाली 30 महिला के साथ शुरू में काफी लापरवाही हुई थी। महिला की रिपोर्ट आते ही उसे नर्सिंग होम से बाहर कर दिया गया था। बाद में किसी तरह उसका इलाज शुरू हुआ। अब महिला के पति एवं नवजात की रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है।
सासनी गेट थाना क्षेत्र में एक नर्सिंग होम में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह दर-दर की ठोकरे खाती रही। नर्सिंग होम पर जल्दबाजी में महिला को निकालने एवं दूसरे स्थान पर जाकर इलाज कराने का आरोप लगा था। पॉजिटिव होने के बाद बैंक कॉलोनी निवासी महिला एवं उसके पति उपचार के लिए दर-दर भटकते रहे। उस दिन रात में उसको पहले आगरा ले जाया गया। बाद में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। महिला कुछ दूसरी बीमारी से भी पीड़ित थी। स्थिति गंभीर होने पर उसे 5 जून को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में रेफर कर दिया गया। आज उसकी मौत की सूचना आई है।
थाने में कोरोना की एंट्री से घबराया स्टाफ, दोबारा जांच की मांग
थाने में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक से पुलिस कर्मियों में भय है। बुधवार को आई रिपोर्ट में थाने के एक दरोगा संक्रमित पाये जाने के बाद हरदुआगंज के लोगों में भी खलबली मची हुई है। वहीं दरोगा को एंबुलेंस से अतरौली भेजा गया है।
विज्ञापन
31 मई को बुढांसी व ग्वालरा में हुए झगड़े के आठ आरोपियों को शांतिभंग में पाबंद करने के बाद उनकी कोरोना जांच हुई थी। 2 जून को आयी कोरोना की जांच रिपोर्ट में आठ में से छह लोग संक्रमित पाए थे, जिसके बाद संक्रमितों के परिवारीजनों समेत हरदुआगंज थाने के 23 लोगों के भी सैंपल लिए थे। जिनमें से अधिकांश की रिपोर्ट दो दिन पहले निगेटिव आ गई थी, जबकि एक दरोगा की रिपोर्ट रह गई थी जिसके आने के बाद थाने में हड़कंप मच गया। रिपोर्ट में दरोगा के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट सुनकर स्टाफ दंग रह गया है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि एक बार फिर से थाने के लोगों की जांच करायी जानी चाहिए। थानाध्यक्ष संदीप कुमार का कहना है कि दरोगा रसिक टावर में रहते थे लिहाजा एसडीएम कोल के निर्देश पर उस क्षेत्र को सील कराया जायेगा। दरोगा बीते माह 12 मई को 14 दिन की छुट्टी पर अपने घर हापुड़ गये थे जहां से 26 मई को वापस लौटे। कयास लगाया जा रहा कि शायद वहीं से संक्रमण लगा होगा। जबकि दरोगा का कहना है कि उन्हें संक्रमण का एक भी लक्षण प्रतीत नहीं हो रहा।
--कोरोना मीटर--
-245 मरीज अब तक पाए गए जिले में(इनमें कुछ मरीज अन्य शहरों में संक्रमित घोषित हुए हैं)
-20 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत(जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी,
दिल्ली में मौत)
-140 करीब मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
-75 के करीब सक्रिय मरीज अभी हैं शेष
--आज मिले संक्रमित--
1-25 वर्षीय डॉक्टर निवासी हादी हसन हॉल एएमयू।
2-65 वर्षीय वृद्ध निवासी ज्ञान सरोवर।
3-50 वर्षीय महिला निवासी सराय दुबे।
4-16 वर्षीय युवक निवासी अतरौली।
5-30 वर्षीय युवक निवासी जरौठी, हरदुआगंज।
6- 32 वर्षीय दरोगा थाना हरदुआगंज।
7- 45 वर्षीय व्यक्ति निवासी रसलगंज।
8- 52 वर्षीय व्यक्ति निवासी सिविल लाइंस।
9- 50 वर्षीय व्यक्ति निवासी नई बस्ती।
10-52 वर्षीय व्यक्ति निवासी नौरंगाबाद।
11-57 वर्षीय प्रशासनिक अधिकारी विकास भवन निवासी सासनीगेट।