फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Advocate commits suicide by shooting, was troubled by illness

अलीगढ़: अधिवक्ता ने गोली मारकर की आत्महत्या, बीमारी से चल रहे थे परेशान

Thu, 18 Nov 2021 07:20 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 18 Nov 2021 07:20 PM IST
सार

थाना क्वारसी क्षेत्र के विष्णुपुरी में एक अधिवक्ता आशीष कुमार कौशल (55) पुत्र महेंद्र कुमार कौशल ने कमरा बंद कर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिवक्ता ने सुसाइड नोट में निजी कारणों व बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाने का उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन
Aligarh: Advocate commits suicide by shooting, was troubled by illness
खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के विष्णुपुरी में गुरुवार दोपहर दीवानी में प्रेक्टिसरत अधिवक्ता ने घर में तमंचे से कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात के समय अधिवक्ता की पत्नी व बेटा घर में नहीं थे। हां, भाई का परिवार था। जब कमरे से गोली की आवाज सुनी तो परिवार के होश उड़ गए।

विज्ञापन


आनन-फानन कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, जब तक देर हो चुकी थी। खबर पर पहुंची पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट व दो तमंचे बरामद किए हैं। सुसाइड नोट में खुद की डिप्रेशन की बीमारी व निजी परेशानियों से तंग आकर आत्महत्या का उल्लेख किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विष्णुपुरी के 55 वर्षीय अधिवक्ता आशीष कुमार कौशल दीवानी में प्रेक्टिस करते थे। उनकी पत्नी ओएलएफ में शिक्षिका हैं, जबकि बेटा नोएडा में एमएनसी में सेवारत है। घर में उनके भाई का परिवार भी रहता है। वाकये के अनुसार गुरुवार दोपहर उनकी पत्नी स्कूल गई थीं। तभी उन्होंने दो बजे करीब खुद को कमरे में बंद कर कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने जब फायर की आवाज सुनी तो उनके कमरे की ओर दौड़े। बाद में दरवाजा तोड़ा तो उनका शव जमीन पर पड़ा था। इस सूचना पर सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह के अलावा बार एसोसिएशन के सचिव संजय पाठक सहित तमाम अधिवक्ता पहुंच गए। खबर पर पत्नी भी स्कूल से आ गईं। पुलिस ने कमरे की जांच करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कमरे से दो तमंचे मिले
पुलिस को कमरे से .32 बोर व 12 बोर के दो तमंचे मिले हैं, जिनमें से .32 बोर के तमंचे से अधिवक्ता ने खुद को गोली मारी थी। इसके अलावा एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें खुद की डिप्रेशन की बीमारी व निजी परेशानियों से तंग आकर आत्महत्या करने का उल्लेख है। साथ में लिखा है कि परिवार के किसी सदस्य को परेशान न किया जाए।

पत्नी ने भी बताया- परेशान चल रहे थे
खबर पर लौटीं पत्नी ने भी पुलिस को बताया कि वे पिछले कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने संभवत: यह कदम उठाया है। इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह के अनुसार फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए हैं। करीब पांच माह पहले उनके भाई का भी देहांत हो चुका है। तभी से वे परेशान थे। बाकी जांच की जा रही है।

राज मिस्त्री की संदिग्ध हालत में मौत
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की आंबेडकर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को राजमिस्त्री की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया गया है कि 55 वर्षीय अजय सिंह सुबह वह घर पर थे। तभी अचानक सीने में दर्द होकर बेहोश हो गए। इस पर परिजन दीनदयाल अस्पताल ले गए। मगर उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने मौत पर संदेह व्यक्त किया तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। पुलिस के अनुसार बाकी तथ्यों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed