{"_id":"63bd60ec3aaaa861d745856c","slug":"aligarh-administration-issued-helpline-numbers-of-district-tehsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: प्रशासन ने जारी किए जिला, तहसील के हेल्पलाइन नंबर, हर जन सेवा केंद्र पर लगेंगे नंबर वाले फ्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: प्रशासन ने जारी किए जिला, तहसील के हेल्पलाइन नंबर, हर जन सेवा केंद्र पर लगेंगे नंबर वाले फ्लेक्स
Tue, 10 Jan 2023 06:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 10 Jan 2023 06:28 PM IST
सार
अलीगढ़ प्रशासन ने जिला व तहसील स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हर जन सेवा केंद्र पर यह नंबर वाले फ्लेक्स लगेंगे, जिन पर शिकायतकर्ता अपनी शिकायत व्हाट्सएप कर सकता है।
विज्ञापन
ऐसे फ्लेक्स लगेंगे हर जनसेवा केंद्र पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जन शिकायतों के निस्तारण के लिए अलीगढ़ प्रशासन ने जिला व तहसील स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हर जन सेवा केंद्र पर यह नंबर वाले फ्लेक्स लगेंगे, जिन पर शिकायतकर्ता अपनी शिकायत व्हाट्सएप कर सकता है।
विज्ञापन
डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि अलीगढ़ की प्रत्येक तहसील स्तर एवं जनपद मुख्यालय के स्तर से जन शिकायतों हेतु व्हाटसएप नंबर जारी किये गये है, जिन पर शिकायतकर्ता अपनी हस्ताक्षरित शिकायत को व्हाट्सएप कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। व्हाट्सएप पर आने वाली समस्त शिकायतों को मुख्यमंत्री के जनसुनवाई आईजीआरएस पर दर्ज कर शिकायत का समय से निस्तारण कराया जायेगा, जिसकी सूचना आवेदक को एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। हर जनसेवा केन्द्र पर नंबर वाले फ्लेक्स को लगाने के लिए भी पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
यह हैं हेल्पलाइन नंबर
- जनपद मुख्यालय- 9457296582, 7417212387
- अतरौली तहसील-7037646160
- इगलास तहसील-7906070610
- कोल तहसील-7451001076
- गभाना तहसील-7906084134
- खैर तहसील-8445059645