{"_id":"5f8891318ebc3e9ba96a74b4","slug":"aligarh-achaltal-to-shine-with-rs-25-crore-city-office-news-ali2463708182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: 25 करोड़ रुपये से चमकेगा अचलताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: 25 करोड़ रुपये से चमकेगा अचलताल
विज्ञापन
अलीगढ़: अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के तहत बनने पर ऐसा दिखेगा अचल ताल।
- फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) की ओर से अचलताल का सुंदरीकरण योजना के अनुसार नहीं हो पाया लेकिन अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इसको 25 करोड़ रुपये से चमकाया जाएगा। अब इस काम की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंप दी गई है। खर्च स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा।
अचल सरोवर के ठीक बीचोंबीच गुमटी पर 20 फुट ऊंची शिव प्रतिमा स्थापित होगी। इसके चारों ओर फव्वारे लगाए जाएंगे। एक घाट से नौकायन हो सकेगा। कैंटीन, तुलसी वाटिका, हवन कुंड के साथ लाइट एंड साउंड शो भी होगा। जिसे दर्शक शाम को देख और सुन सकेंगे। शहर के ठीक बीच में ये एक रमणीय स्थल के रूप में उभर कर सामने आएगा। मछली और जलीय जीवों को बेहतर वातावरण देने के लिए एयरवेटर लगाए जाएंगे। आसपास दुकानें बना कर राजस्व की व्यवस्था भी होगी। जिससे इसकी देखभाल का खर्च नौकायन, दुकानों के किराये और दूसरे सामाजिक कार्यक्रमों से मिल सके।
अचल सरोवर की तर्ज पर ही स्मार्ट सिटी योजना में लाल डिग्गी पोखर को भी विकसित किया जाएगा। ये काम इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के साथ ही होगा। इस पोखर को आधुनिक सरोवर के रूप में बनाया जाएगा। जिसमें नौकायन, पिकनिक मनाने, कैंटीन, पार्किंग बैठने की जगह के साथ चारों ओर मनमोहक पौधरोपण करा कर हरियाली बढ़ाई जाएगी। इसको नगर निगम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत खुद अपनी देखरेख में कराएगा।
विज्ञापन
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि अभी तक अचल सरोवर की सरयूपार लीला ही दर्शनीय कार्यक्रम माना जाता है लेकिन नये स्वरूप में आने के बाद उस लीला के साथ ही हर दिन एक नया अहसास कराएगा। काम शुरू हो गया है। मार्च तक काम पूरा होने की उम्मीद है।