फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Accused of raping a Dalit woman, the video went viral

अलीगढ़: दलित युवती से दुष्कर्म कर आरोपियों ने वीडियो किया वायरल

Tue, 22 Sep 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Accused of raping a Dalit woman, the video went viral
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदुआगंज (अलीगढ़)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक अनुसूचित जाति की युवती का संप्रदाय विशेष के कुछ लड़कों द्वारा रेप किए जाने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल किए जाने का प्रकरण आया है। देर रात इस शिकायत को लेकर पीड़ित युवती परिजनों संग थाने पहुंची और तहरीर दी।
तहरीर देते हुए परिजनों ने आरोप लगाया है कि संप्रदाय विशेष के आरोपियों ने युवती का रेप किया। इस दौरान आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई। जिसे आरोपियों ने वायरल कर दिया। सोमवार देर शाम जब परिजनों को इस बात की भनक लगी तो देर रात थाने पहुंचकर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी।
विज्ञापन

वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा ने थानाध्यक्ष से बात करते हुए कार्यवाही कर पीड़ित की मदद के लिए कहा। थानाध्यक्ष रितेश कुमार का कहना है कि अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है, अभी कोई वीडियो भी सामने नही आया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। आरोपियों में से एक हिरासत में है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed