{"_id":"6ac4a62c4676cacafc08212a","slug":"aligarh-accident-death-old-women-aligarh-news-c-2-1-ali1007-1083455-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सीमेंट लदे ट्रक की टक्कर से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सीमेंट लदे ट्रक की टक्कर से वृद्धा की मौत
विज्ञापन
डीपीएस स्कूल के सामने ट्रक के चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत। अमर उजाला
विज्ञापन
पेंशन लेने नानी को लेकर हरदुआगंज जा रहा था युवक, डीपीएस के सामने हुआ हादसा
अलीगढ़। रामघाट रोड स्थित डीपीएस स्कूल के सामने मंगलवार दोपहर सीमेंट लदे ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि उनका नाती घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नई बस्ती निवासी अंकित कुमार मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे अपनी नानी अंगूरी देवी के साथ स्कूटी से हरदुआगंज स्थित एक बैंक में पेंशन लेने जा रहे थे। दोनों रामघाट रोड पर डीपीएस स्कूल के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से आए सीमेंट लदे ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
हादसे में अंगूरी देवी सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पिछला पहिया उनके सिर के ऊपर से निकल गया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।