फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: A piece of stone fell from the Centenary Gate of AMU

अलीगढ़ : एएमयू के सैंटनरी गेट से गिरा पत्थर का टुकड़ा

Thu, 05 May 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: A piece of stone fell from the Centenary Gate of AMU
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का सैंटनरी गेट। - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) सैंटनरी गेट से पत्थर का एक टुकड़ा बुधवार को गिर गया। सुखद यह रहा है कि इस पत्थर की चपेट में कोई नहीं आया। 22 मार्च 2022 को गेट पर लगा टाइल गिर गया था।
एएमयू के सौ साल पूरा होने पर यह सैंटनरी गेट बना था, जिसका ऑनलाइन उद्घाटन 17 अक्तूबर 2020 को चांसलर डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफउद्दीन ने किया था। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे सैंटनरी गेट के ऊपरी हिस्से से अचानक पत्थर का टुकड़ा गिर गया। गेट की ऊंचाई करीब 50 फुट है। बता दें कि सैंटनरी गेट सुर्खियों में रहा है। पहले बड़ा लोहे का गेट गिर गया था, जिसे जैसे-तैसे खड़ा किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद सैंटनरी गेट का नाम उर्दू भाषा में न होने पर हायतौबा मची। यह मुद्दा कई दिनों तक मीडिया और सोशल पर छाया रहा। फिर उर्दू में गेट का नाम लिखा गया। गेट के निर्माण में करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है। इस संबंध में यूनिवर्सिटी इंजीनियर राजीव शर्मा ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed