फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 69 years ago, grandfather became AMU chancellor, now grandson is handling the chair

अलीगढ़ : 69 साल पहले दादा बने थे एएमयू चांसलर, अब पौत्र संभाल रहे कुर्सी

Tue, 12 Apr 2022 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: 69 years ago, grandfather became AMU chancellor, now grandson is handling the chair
सैयदना मुफद्दल सैफ उद्दीन। - फोटो : CITY OFFICE
इकराम वारिस, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के चांसलर पद की जिम्मेदारी सैयदना खानदान की तीसरी पीढ़ी संभाल रही है। 69 साल पहले एएमयू के चांसलर सैयदना ताहिर सैफउद्दीन बने थे। अब यह जिम्मा उनके पौत्र सैयदना मुफद्दल सैफ उद्दीन संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

एक मदरसे से यूनिवर्सिटी का सफर तय करने में एएमयू को 45 साल लग गए। मदरसे की स्थापना से लेकर अब तक इस इदारे की उम्र 147 साल हो चुकी है। यूनिवर्सिटी बनने के बाद एक खानदान से कई लोगों का चांसलर बनने का रिकॉर्ड सैयदना परिवार के पास ही है।
विज्ञापन

12 अप्रैल 1953 को एएमयू के चांसलर सैयदना ताहिर सैफ उद्दीन बने। 1966 में मिंटो सर्किल का नाम तत्कालीन चांसलर सैयदना ताहिर सैफ उद्दीन के नाम पर रखा गया, जिसकी स्थापना 1875 में सर सैयद अहमद खान ने की थी, जो बाद में मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज के नाम से जाना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह कॉलेज यूनिवर्सिटी में बदल गया है। सैयदना ताहिर सैफ उद्दीन के बाद उनके बेटे 3 अक्तूबर 1999 को सैयदना मोहम्मद बुरहान उद्दीन चांसलर बने। पिता के बाद उनके बेटे सैयदना मुफद्दल सैफ उद्दीन 11 अप्रैल 2015 को एएमयू के चांसलर बने, जो अभी भी हैं।

एएमयू पीआरओ के एसोसिएट मेंबर इंचार्ज डॉ. राहत अबरार ने बताया कि सैयदना परिवार से तीन चांसलर बने, जबकि बेगम सुल्तान जहां परिवार से दो सदस्य चांसलर रहे। पहली चांसलर बेगम सुल्तान जहां भोपाल बनीं। इनके बाद उनके बेटे नवाब हमीद उल्लाह खान चांसलर बने। वहीं, नवाब अहमद सईद खां छतारी एएमयू चांसलर बने। इनके बाद उनके बेटे नवाब इबभने सईद छतारी प्रो. चांसलर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed