फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 60 blood donors donated, will save 240 lives

Aligarh: 60 रक्तदानियों ने किया महादान, बचाएगा 240 की जान

Sun, 02 Oct 2022 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 02 Oct 2022 01:18 AM IST
सार

जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने रक्तदानियों का उत्साहवर्द्धन किया।

विज्ञापन
Aligarh: 60 blood donors donated, will save 240 lives
शिविर में रक्तदान करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से दो रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 60 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। एक शिविर का आयोजन मलखान सिंह जिला अस्पताल के सभागार में किया गया, जबकि दूसरा गभाना में आयोजित हुआ। इस दौरान जिला अस्पताल के शिविर में 42 यूनिट रक्त व गभाना में 18 यूनिट रक्त संकलित हुआ।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने रक्तदानियों का उत्साहवर्द्धन किया। इस मौके पर शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, पूर्व विधायक संजीव राजा, सीएमएस डॉ. ईश्वर देवी बत्रा, डीएमओ डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने भी रक्तदानियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, करणी सेना के ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, अतुल राजाजी, यदुवंश सहाय, डॉ. एसके वर्मा, महेश नौहबार, प्रहलाद अग्रवाल, महाराणा प्रताप सिंघल, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इधर, गभाना के चौधरी होटल पर अमर उजाला फाउंडेशन ने सत्यमन मानव सेवा संस्थान के सहयोग से शिविर आयोजित किया, जिसका शुभारंभ युवा भाजपा नेता अभिमन्यु राज सिंह ने किया। इस मौके पर योगेश मित्तल, प्रेमपाल सिंह, गिर्राज सिंह, प्रवीन शर्मा, भुवनेश गोयल गोयल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपके द्वारा किया गया रक्तदान आपदा या अचानक घटी दुर्घटना के समय किसी की जान बचा सकता है। रक्त को कृत्रिम रूप से नहीं बनाया जा सकता, इसलिए आवश्यक है कि समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। रक्तदान किसी महादान से कम नहीं और आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी का जीवन मात्र ही नहीं, बल्कि एक संपूर्ण परिवार की खुशियों को लौटा सकता है। - इंद्र विक्रम सिंह, डीएम

रक्तदान कर आप समाज सेवा के साथ परोपकार का कार्य भी कर रहें हैं। इसका सार्थक परिणाम किसी न किसी रूप में अवश्य प्राप्त होगा। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। भंडारित किया गया रक्त किसी न किसी की जान तो बचाता ही है, बल्कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति भी स्वस्थ रहता है। - संजीव राजा, पूर्व विधायक

ये भी रहे सहयोगी

विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, करणी सेना, ज्ञान महाविद्यालय, क्षत्रिय महासभा, हेल्प यू सोसाइटी, सत्यमन मानव सेवा संस्थान गभाना, हैंड फॉर हेल्प, यूपी डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, सावन कृपाल रुहानी मिशन, डेरा सच्चा सौदा, उड़ान सोसाइटी, ड्रग एंड केमिस्ट एसोसिएशन, मानवता का कल्पवृक्ष जट्टारी, अग्रवाल युवा संगठन, उम्मीद सामाजिक संस्था, दुर्बल वर्ग उत्थान समिति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed