फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 5 km runway to be built on 676 acres of land, survey started

अलीगढ़ : 676 एकड़ जमीन पर बनेगा 5 किमी का रनवे, सर्वे शुरू

Thu, 18 Aug 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 5 km runway to be built on 676 acres of land, survey started
धनीपुर हवाईअड्डा का रनवे अंतरराष्ट्रीय मानक का होगा। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां पनैठी सहित दो गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। वहीं 5 किमी के रनवे का निर्माण एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जाएगा। यह रनवे 676 एकड़ जमीन पर तैयार होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। उसी के बाद निर्माण हो सकेगा।
विज्ञापन

धनीपुर हवाईपट्टी का पिछले दिनों अपग्रेडेशन हुआ है। यह हवाईपट्टी एयरपोर्ट में तब्दील की गई और 1400 मीटर का रनवे तैयार किया गया। मगर अब इसे अंतरराष्ट्रीय मानक का बनाया जाना तय हुआ है। ताकि यहां सेना के विमान और अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने वाले अन्य विमान भी उतारे जा सकें।
विज्ञापन

इसके लिए रनवे को 5 किमी का तैयार करने के लिए पनैठी सहित दो गांव की जमीन अधिग्रहण करने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। तहसील की टीम को कुल 367 एकड़ जमीन अधिग्रहीत करनी है। 300 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव पहले ही जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धनीपुर हवाई अड्डे के रनवे के विस्तार को नए सिरे से 376 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए तहसील की राजस्व टीम सर्वे कर रही है। एक सप्ताह में इसकी रिपोर्ट शासन को जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शासन से जमीन की डिमांड की थी। अधिग्रहण होते ही यहां रनवे निर्माण शुरू होगा -प्रदीप वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिकारी एयरपोर्ट।

दो गांव में 376 एकड़ और जमीन के अधिग्रहण का सर्वे शुरू
रनवे के निर्माण के लिए पनैठी सहित एक अन्य गांव की 376 एकड़ जमीन का सर्वे सर्वे शुरू हुआ है। 300 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव पहले तय हो चुका है। इस तरह कुल 676 एकड़ जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को निर्माण के लिए देनी है। एक सप्ताह में सर्वे पूरा होते ही शासन को रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed