फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh 42 smart city projects to be completed in 2023

उम्मीद 2023: तो इस साल अलीगढ़ हो जाएगा स्मार्ट, 42 स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पूरे होने के ओर

Sun, 01 Jan 2023 05:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Jan 2023 05:08 PM IST
सार

अलीगढ़ में पांच साल से स्मार्ट सिटी परियोजना का काम जारी हैं, बीच में कोरोना काल के कारण इसका काम सुस्त पड़ा था। इस वर्ष इसके पूरा होने की उम्मीद है। नए साल 2023 में करीब 42 विकास कार्य एवं निर्माण कार्यों के पूरा हाने की उम्मीदें हैं।

विज्ञापन
Aligarh 42 smart city projects to be completed in 2023
अटल आवासीय विद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर में स्मार्ट सिटी परियोजना से कायाकल्प की उम्मीद लगाए बैठे शहरवासियों को नए साल 2023 में करीब 42 विकास कार्य एवं निर्माण कार्यों के पूरा हो जाने पर बड़ी राहत मिलेगी। इन योजनाओं के पूरा होने से आम जनजीवन में भी कई समस्याओं का समाधान होगा। पांच साल से स्मार्ट सिटी परियोजना का काम जारी हैं, बीच में कोरोना काल के कारण इसका काम सुस्त पड़ा था। इस वर्ष इसके पूरा होने की उम्मीद है। सिविल लाइंस इलाके को केंद्रित करते हुए वर्ष 2017 में स्मार्ट सिटी परियोजना मंजूर हुई थी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अध्यक्ष एवं कमिश्नर के अलावा डीएम की सख्ती के बाद इन निर्माण कार्यों में तेजी आई है। 

विज्ञापन


रेलवे एवं हवाई यात्रा

  • धनीपुर एयरपोर्ट का निर्माण पूरा हो चुका है। इस साल उड़ान भरने का सपना पूरा हो सकता है।
  • 450 करोड़ से एयरपोर्ट की तर्ज पर होगा रेलवे स्टेशन का कायाकल्प। 
  • रेलवे की नई बिल्डिंग, पार्क, स्टैंड आदि का निर्माण कार्य।
  • रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ओर पैदल पुल का निर्माण ।
  • रेलवे के मालगोदाम जेल फाटक के स्थान पर अब हरदुआगंज में होगा सीडी साइडिंग का निर्माण। 


सौंदर्यीकरण कार्य

  • शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल अचल सरोवर का 25 करोड़ रुपये से नवनिर्वाण और सौंदर्यीकरण।
  • 41.72 करोड़ रुपये से शहर के 14 चौराहों का सौंदर्यीकरण ।
  • एएमयू सर्किल से घंटाघर तक 16.85 करोड़ रुपये से स्मार्ट रोड । 
  • 54.26 करोड़ रुपये की लागत से सारसौल, क्वार्सी, एटा चुंगी, सासनीगेट समेत चार चौराहों का सौंदर्यीकरण ।
  • नकवी पार्क का 17.53 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण। 
  • शहर में 500 करोड़ की लागत से सीवर एवं सीटीपी प्रोजेक्ट का निर्माण। 

शिक्षा एवं व्यवसाय

  • राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि का निर्माण 93.41 एकड़ जमीन पर 450 करोड़ रुपये की लागत से होगा। 
  • गभाना के टमकौली में अटल आवासीय स्कूल में 500 विद्यार्थियों का आवासीय स्कूल चालू होगा। 
  • लोधा जिरौली रोड पर 15 करोड़ की लागत से आधुनिक फूड टेस्टिंग लैब का निर्माण।
  • गभाना के ख्यामई गांव में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र ।
  • खैर के अंडला में बहुप्रतीक्षित यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण ।

सड़क हाईवे-ट्रांसपोर्ट नगर
  • अलीगढ़- पलवल हाईवे पर खैर और जट्टारी बाईपास का निर्माण। 
  • लोधा के पास गांव ल्हौसरा में सवा सौ एकड़ जमीन पर ट्रांसपोर्ट नगर। 
  • रामघाट रोड पर फोर लेन रामघाट-कल्याण मार्ग का निर्माण।
  • शहर के अंदरूनी जीटी रोड और प्रमुख संपर्क मार्गों का दुरुस्तीकरण। 

स्मार्ट सिटी परियोजना में चल रहे कार्यों में तेजी लाई गई है। प्रयास किया जा रहा है कि प्रोजेक्ट अपने तय समय पर ही पूरे हों। समय-समय पर विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही उनका भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है, जल्द कार्य पूरे होने से शहरवासियों को राहत मिलेगी। - इंद्र विक्रम सिंह, डीएम। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed