फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 34 members came together to vote

अलीगढ़ : मतदान करने एक साथ पहुंचे थे 34 सदस्य

Sun, 04 Jul 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 34 members came together to vote
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव शनिवार को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। इस चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित मतगणना स्थल को जाने वाले सभी मार्गों को सुबह से ही सील कर दिया गया था। एएमयू सर्किल, तस्वीर महल व पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस की ओर से किसी को भी कलेक्ट्रेट जाने की अनुमति नहीं थी। सबसे पहले सुबह 11:08 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी अर्चना यादव अपनी गाड़ी से 2 अन्य मतदाताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं और गहनता से जांच पड़ताल के बाद उन्हें मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। करीब 12:15 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह के साथ एक वोल्वो बस व कार से 34 मतदाता पहुंचे।
इनमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर चौधरी की पत्नी अंजू चौधरी भी विजय सिंह के साथ थीं। इन्हें भी मतदान केंद्र के एक नंबर गेट पर जांच के बाद प्रवेश दिया गया। इस दौरान इनके 9 मतदाताओं के सहायक भी साथ गए। इसके बाद निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी व सबसे बाद में रालोद की राजकुमारी मतदान के लिए पहुंचीं। इसके बाद दो व तीन के क्रम में सपा-रालोद से जुड़े कुछ मतदाता पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान दिन भर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी सुधीर चौधरी की पत्नी गोंडा क्षेत्र से रालोद से जिला पंचायत सदस्य ममता चौधरी का इंतजार होता रहा। मगर वे नहीं आईं। वे खुद शीतगृह में अवैध रूप से आलू भंडारण से जुड़े दो मुकदमों में वांछित आरोपी हैं। इसलिए वे मतदान के लिए नहीं आईं। अगर वे आती तो पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए तैयार थी। इस तरह 3 बजे तक कुल 47 में से 46 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े तीन बजे मतगणना के बाद जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने प्रेक्षक की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह को 30 मतों से विजयी घोषित करते हुए बताया कि विजय सिंह को 38 व सपा की अर्चना यादव को 8 मत प्राप्त हुए हैं। इस खबर के बाहर आते ही भाजपाइयों में जशभन का माहौल बन गया। तस्वीर महल बैरियर व जिला पंचायत परिसर में मौजूद तमाम भाजपाई नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच गए और नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत करते हुए साथ ले गए।

- भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह ने 30 मतों से जीत हासिल की है। मौके पर ही उन्हें प्रमाण पत्र दे दिया गया है। विजेता प्रत्याशी का शपथ ग्रहण समारोह शासन के शेड्यूल जारी करने के बाद आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में शासन की ओर से तारीख जारी किए जाने का इंतजार है।
- चंद्रभूषण सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed