फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 27 including trucks from Ultratech Cement Factory

वाहनों पर कार्रवाई, 2.50 लाख का जुर्माना

Wed, 23 Sep 2020 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 27 including trucks from Ultratech Cement Factory
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

यातायात के नियमों को ताक पर रख दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अमिताभ चतुर्वेदी की टीम ने छापामार कार्रवाई की। कुल 27 वाहनों पर हुई कार्रवाई में 2.50 लाख रुपये का जुर्माना तय किया गया। इनमें अनधिकृत 17 सीएनजी/एलपीजी वाहन, अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्टरी के तीन ओवर लोड ट्रक, सात टैक्स बकाया वाहन शामिल रहे।
एआरटीओ ने बताया कि कासिमपुर, क्वार्सी, एटा चुंगी, सासनी गेट, सूतमिल, बौनेर पर चेकिंग की गई। इस दौरान 17 वाहन अवैध रूप से सीएनजी और एलपीजी किट लगाकर चलते पाए गए। जवां क्षेत्र में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्टरी में संचालित ओवरलोड ट्रकों की शिकायत मिल रही थी। मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने इनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

जवां थाना इंचार्ज ने अभय शर्मा की टीम साथ में रही। छापामारी को देख एक ट्रक का चालक तो चलते ट्रक से कूद कर भाग गया, एक चालक अपने लोडेड ट्रक को सड़क पर लुढ़कने लगा। गनीमत रही कि उसके पीछे उस समय कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। तीनों ट्रकों को जवां थाने में सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed