{"_id":"5fb963058ebc3e9bff7e21bc","slug":"aligarh-24-kg-tumor-removed-from-stomach-after-complicated-operation-at-jn-medical-college-city-office-news-ali249274822","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: जेएन मेडिकल कॉलेज में जटिल ऑपरेशन के बाद 24 किलो का ट्यूमर पेट से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: जेएन मेडिकल कॉलेज में जटिल ऑपरेशन के बाद 24 किलो का ट्यूमर पेट से निकाला
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में 54 वर्षीय एक व्यक्ति के 24 किलो के ट्यूमर का जटिल और सफल ऑपरेशन किया गया है। डॉ. शहवाज हबीब फरीदी के नेतृत्व में और सर्जरी विभाग के प्रोफेसर सय्यद हसन हारिस की देखरेख में डॉक्टरों की टीम ने इस ऑपरेशन को सफलता के साथ अंजाम दिया है।
जिले के कस्बा छर्रा के रहने वाले सीताराम पिछले डेढ़ साल से पेट दर्द से परेशान थे। प्रोफेसर हसन हारिस ने बताया कि सीताराम ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में दिखाया, लेकिन उन्हें उचित इलाज नहीं मिल सका। निजी अस्पतालों में फीस अधिक होने के कारण वह इलाज से वंचित रहे। महामारी के कारण अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर उनका इलाज नहीं हो सका। ऐसी स्थिति में वह मेडिकल कॉलेज आए। डॉ. शहवाज हबीब फरीदी कहते हैं मेडिकल कॉलेज आने पर उनके कई परीक्षण किए गए जिसके बाद पता लगा कि इस मामले में सर्जरी के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह एक जटिल सर्जरी थी, जिसमें जोखिम यह था कि ट्यूमर पेट के कई संवेदनशील हिस्सों में भी फैल चुका था। डॉ. हबीब फरीदी के साथ उनकी टीम में शामिल डॉ. आकिफ फरीदी, डॉ. दानिश, डॉ. सुशांता, डॉ. नोहा और डॉ. हर्षित ने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। जबकि डॉ. फराह नसरीन ने एनेस्थीसिया दिया। डॉ. हबीब फरीदी कहते हैं कि ट्यूमर के नमूने को पैथोलॉजिकल जांच के लिए प्रोफेसर महबूब हसन और डॉ. बुशरा सिद्दीकी के पास भेजा गया है। वह लोग इसकी जांच कर रहे हैं। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
मेडिसिन फैकल्टी के डीन प्रोफेसर राकेश भार्गव, प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी, सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सय्यद अमजद अली रिजवी ने डॉक्टरों की टीम को बधाई दी है और योगी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
मरीजों में आमतौर पर इतना बड़ा ट्यूमर नहीं होता है और सभी जटिलताओं के बावजूद डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन पूरा किया है, इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज में कोविड के दौरान सफलतापूर्वक ऑपरेशन पूरे किए हैं। कई जटिल सर्जरी की हैं जब के देश के अधिकांश अस्पताल महामारी से प्रभावित हैं।
- प्रोफेसर तारिक मंसूर, कुलपति, एएमयू