{"_id":"62fd1d3dff03fb60d77d02ee","slug":"aligarh-2-32-lakh-people-took-precautionary-dose-in-the-district-aligarh-news-ali298324181","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: अलीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग सतर्क, 2.32 लाख लोगों ने लगवाई एहतियाती खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: अलीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग सतर्क, 2.32 लाख लोगों ने लगवाई एहतियाती खुराक
Wed, 17 Aug 2022 10:24 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:24 PM IST
सार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने अपील की है कि कोरोना रोधी टीकाकरण के साथ कोरोना प्रोटोकॉल भी जरूरी है। मास्क अवश्य पहनें, हाथों को साबुन और पानी से 40 सेकंड तक धोएं और अपने आसपास साफ सफाई रखें।
विज्ञापन
Corona test
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ में कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। वहीं, कोविड रोधी टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए हर दिन नए प्रयास कर रहा है। जिले में 2.32 लाख लोगों को एहतियाती खुराक लग चुकी है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने अपील की है कि कोरोना रोधी टीकाकरण के साथ कोरोना प्रोटोकॉल भी जरूरी है। मास्क अवश्य पहनें, हाथों को साबुन और पानी से 40 सेकंड तक धोएं और अपने आसपास साफ सफाई रखें। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले में 14 लोग संक्रमित पाए गए और 11 लोग डिस्चार्ज किए गए।
विज्ञापन
जनपद में अभी 62 केस सक्रिय हैं। ऐसे में सभी को कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन करना जरूरी है। जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। सीएमओ ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक सभी लोग एहतियाती डोज लगवा लें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों पर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को एहतियाती डोज लगाई जा रही है। यह अभियान 15 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 30 सितंबर तक चलेगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके माथुर ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के जो लोग कोविड टीके की दूसरी खुराक लगे 6 माह या 26 सप्ताह हो चुके हैं, वह एहतियाती डोज के लिए पात्र हैं। डिप्टी डीआईओ शरद गुप्ता ने बताया कि जिले में 18 वर्ष से अधिक 19.81 लाख लोगों को एहतियाती खुराक लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें अभी 2.32 लाख लोगों को टीका लग चुका है।