{"_id":"5f1de2f48ebc3e63c45c2a55","slug":"aligarh-125-beds-in-atrauli-ready-18-rooms-air-conditioned-city-office-news-ali2396659133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : अतरौली में 125 बेड तैयार, 18 कमरे वातानुकूलित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : अतरौली में 125 बेड तैयार, 18 कमरे वातानुकूलित
विज्ञापन
अतरौली स्थित कोविड हॉस्पिटल में वातानुकूलित वार्ड।
- फोटो : CITY OFFICE
अतरौली स्थित 100 बेड अस्पताल में 125 बेड तैयार हो गए हैं, जिसमें 80 बेड वातानुकूलित कमरे में हैं। आज से यहां ओपीडी शुरू होने जा रही है।
अतरौली के 100 बेड के अस्पताल को लक्षणरहित मरीजों के लिए एल-1 हॉस्पिटल के रूप में भी इस्तेमाल किया गया था। इसकी क्षमता बढ़ाकर 125 बेड तक कर दी गई थी। 18 जुलाई को हॉस्पिटल खाली हो गया था। कोरोना मरीजों को यहां पानी-शौचालय आदि को लेकर कुछ परेशानी हुई थी। अमर उजाला में समस्याओं से संबंधित खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। हॉस्पिटल खाली होने के बाद यहां की कमियों को दूर कर दिया गया है। साथ ही 23 में से 18 कमरे वातानुकूलित कर दिए गए हैं, जिसमें 80 बेड हैं। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसका उपयोग एल-1 अस्पताल के रूप में करेंगे।
यहां पर इमरजेंसी व अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं होने से आपात स्थिति में मरीजों को कुछ अतिरिक्त सुविधाएं मिल जाएंगी। फिलहाल, जीवन ज्योति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय एवं हरदुआगंज में एल-1 हॉस्पिटल कार्य कर रहा है। ऐसे में अधिकारियों ने फिलहाल इसमें ओपीडी सेवा शुरू कराने का निर्णय लिया है ताकि आम मरीजों की परेशानी को कम किया जा सकें। नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि सोमवार से वहां ओपीडी शुरू कर दिया जाएगा।