फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 1213 investigation of corona in Chief Minister Arogya Mela, all negative

राहत : मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में कोरोना की 1213 जांच, सभी निगेटिव

Sun, 14 Feb 2021 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: 1213 investigation of corona in Chief Minister Arogya Mela, all negative
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

जनपद में 52 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, इसमें 1213 लोगों की एंटीजन किट से कोरोना जांच की गई। राहत की बात यह है कि सभी रिपोर्ट निगेटिव है। मेले में 4380 लोग उपचार के लिए पहुंचे। सर्वाधिक चर्मरोग एवं सांस के मरीज रहे। हेपेटाइटिस बी एवं सी की जांच की गई।
एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि मेलों में 2577 महिलाएं, 1212 पुरुष एवं 591 बच्चे पहुंचे। 184 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 151 हेपेटाइटिस बी एवं 104 हेपेटाइटिस सी की जांच की गई। सांस के 467 मरीज, 716 गर्भवती महिलाएं एवं चर्मरोग के 894 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

टीबी के 13 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। 158 मधुमेह, 143 ब्लड प्रेशर के मरीज आए। 29 कुपोषित बच्चों की भी जांच की गई। पिछले सप्ताह की तुलना में इस बार अधिक मरीज मेला में पहुंचे। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उत्साहित हैं। मेला में पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed