फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 110 crore land in Elampur got encroached free

अलीगढ़ : एलमपुर में 110 करोड़ की भूमि को कराया कब्जामुक्त

Wed, 13 Apr 2022 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 110 crore land in Elampur got encroached free
सारसौल एलमपुर में अतिक्रमण हटाता महाबली। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के एलमपुर में नगर निगम ने करीब 110 करोड़ रुपये की भूमि पर हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया गया।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त के नेतृत्व में एलमपुर में अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना बन्नादेवी की पुलिस भी मौजूद थी। अधिकारियों ने एलमपुर में (गाटा संख्या 172, 143 एवं 153) अस्थाई गैराज, ट्रक से संबंधित दुकानों आदि पर बुलडोजर चलवाया।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि यह नगर निगम की जमीन है, जिस पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। दावा किया कि 110 करोड़ रुपये की भूमि को कब्जे में लिया गया है। अभियान में बाधक बन रहे लोगों को खदेड़ दिया गया और चेतावनी दी गई। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा कि नगर निगम की संपत्ति पर जो लोग अवैध अतिक्रमण किए हैं, वह तत्काल अतिक्रमण हटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर चुका है और उनके विरुद्ध बलपूर्वक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने कहा कि अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है, जो आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी, राजेश जैन, मानवेंद्र सिंह बघेल, विजय गुप्ता आदि मौजूद थे।
कोर्ट के स्टे के बावजूद हटाया गया
एलमपुर (अब बीमानगर) के वीरेंद्र पाराशर का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी किसी की नहीं सुन रहे हैं। बैनामे को नहीं मान रहे हैं। जमीन पर स्टे है। उन्होंने दावा किया कि एक समय में इस जमीन पर कांशीराम आवास योजना के तहत आवास बनाना तय हुआ था।

मगर उस समय कोर्ट के स्टे के चलते नगर निगम पीछे हटा था। तब से आज तक स्टे यथावत है। इसके बावजूद हम लोगों की सुने बिना अतिक्रमण हटवाया गया है। आरोप लगाया कि एक तरफ मुख्यमंत्री ने गरीब लोगों को न हटाने की बात कही है। नगर निगम के अधिकारी अपना गुडवर्क दिखाने के फेर में गरीबों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed