फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   aliban crisis made nuts 'bitter'

अलीगढ़ः तालिबानी संकट ने मेवा किया ‘कड़वा’

Sat, 21 Aug 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
aliban crisis made nuts 'bitter'
महावीर गंज थोक बाजार में दुकानों पर सजाई गई मेवा। - फोटो : CITY OFFICE
आशीष निगम
विज्ञापन

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से लड़खड़ाया आयात और रक्षाबंधन में मांग बढ़ने से मेवे महंगे हो गए हैं। 350 रुपये में मिलने वाला बादाम का आधा किलो का गिफ्ट पैक इस वक्त 500 रुपये का हो गया है। पिस्ता, काजू, अखरोट, चिराैंजी, किशमिश, मखाना और मुन्नका भी महंगे हो गए हैं। मेवा के थोक और फुटकर कारोबारियों ने बताया कि 20 जुलाई से 20 अगस्त के बीच सभी चीजों के रेट बढ़े हैं। रक्षाबंधन के साथ ही सावन पूरा हो जाएगा। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मेवे की मांग होगी। त्योहारों के बाद सितंबर में रेट कुछ कम होने की उम्मीद है। संभवत: तब तक अफगानिस्तान से मेवों के आयात की व्यवस्था भी सामान्य हो जाए।
अफगानिस्तान में तालिबानियों का कब्जा होने के बाद से वहां से आने वाले मेवे के आयात में कुछ परेशानी हुई है, जिससे दिल्ली के थोक बाजार में मेवा महंगा हुआ तो इसका असर सभी जगह हुआ है। रक्षाबंधन में मिठाई से लेकर ड्राई फ्रूट पैकिंग तक सभी आइटम की मांग बढ़ने का भी असर है। ये तेजी बीते एक महीने (20 जुलाई से 20 अगस्त के बीच) के अंदर हुई है। उम्मीद है कि सितंबर तक रेट कुछ कम हो जाएंगे।
विज्ञापन

- पवन गुप्ता, थोक विक्रेता, महावीरगंज।
बीते एक महीने में जैसे-जैसे अफगानिस्तान पर तालिबानियों का कब्जा हुआ है। मेवे का आयात प्रभावित हुआ है, जिससे दिल्ली थोक बाजार में सूखे मेवे के दाम बढ़े हैं। इसका असर अलीगढ़ में भी हुआ है। पिस्ता, बादाम, काजू, अखरोट सहित सभी मेवों के रेट बढ़े हैं। उम्मीद है कि सितंबर या अक्तूबर में रेट पुन: 20 जुलाई के भाव पर वापस आएंगे। रक्षाबंधन में बढ़ी मांग ने भी इसमें इजाफा किया है। बाजार में इस वक्त मेवे की खपत बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मयंक वार्ष्णेय, थोक विक्रेता, महावीरगंज।
मेवा जुलाई अगस्त
पिस्ता नमकीन 850 950
पिस्ता पेशौरी 1700 1850
पिस्ता हरा 1550 1750
पिस्ता छिलका 850 950
काजू साबुत 680 740/750
काजू चार टुकड़ा 500 600
काजू दो टुकड़ा 640 680
अखरोट चिल्ली 600 640
बादाम मिगी 640 980
बादाम इंडेपेंडेंट 600 920
चिरौंजी 1250 1300
मखाना 600/625 750/800
मुनक्का 500 560
किशमिश 240 280
नोट : सभी रेट प्रति किलो महावीर गंज थोक बाजार से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed