{"_id":"602c2ddf8ebc3ee9584b173f","slug":"ali8garh-star-night-city-office-news-ali256441687","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ महोत्सवः काली-काली जुल्फों को किसी ओर उड़ावेगी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ महोत्सवः काली-काली जुल्फों को किसी ओर उड़ावेगी...
विज्ञापन
कोहिनूर मंच पर आयोजित हरियाणवी नाइट में प्रस्तुति देते राधे श्याम राधे।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहिनूर मंच पर जब हरियाणवी गीतों पर शिवानी गोला ने ठुमके लगाए तो दर्शक दीर्घा में बैठे युवा दीवाने हो गए और कुर्सी पर खड़े होकर वह भी ठुमके लगाने लगे। इस पर पुलिस ने चेतावनी देकर उनको बैठा दिया।
राधेश्याम राधे व शिवानी नाइट में दर्शकों ने हरियाणवी गीत-संगीत का खूब मजा लिया। उमड़ रही युवाओं की भीड़ को समझाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। बार-बार युवाओं का रेला मंच के आसपास आने की कोशिश करता है, जिसे पुलिस को बार-बार हटाना पड़ता। गायक राधेश्याम राधे ने सुनाया- काली-काली जुल्फों किसी ओर उड़ावेगी, ओ गोरिये गोली चल जावेगी।
गायक राधेश्याम राधे मंच से उतरकर दर्शकदीर्घा में पहुंच गए, जहां दर्शकों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इसके बाद राधे ने मर्डर करवावेगी ये छोरी, मोरे नैन नशीले, चीज कमाल की तू सोलह साल की, तू बन जा मेरी गर्लफ्रेंड समेत कई मनमोहक गीत सुनाए। इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व नाइट का शुभारंभ एडीए वी सी/नगर आयुक्त प्रेमंरजन, एडीएम वित्त राजस्व विधान जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने किया।
विज्ञापन
कवियों को सुनने आए लोगों को हुई मायूसी
कोहिनूर मंच पर 16 फरवरी पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और इसी मंच पर 20 फरवरी को राधेश्याम राधे म्यूजिकल नाइट का कार्यक्रम था। दोनों कार्यक्र्रमों की तिथि में बदलाव कर दिया गया। 16 फरवरी को होने वाला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन जहां 20 फरवरी को कर दिया गया। वहीं, 20 फरवरी को होने वाला म्यूजिकल नाइट 16 फरवरी को संपन्न हो गया। हालांकि, कवि सम्मेलन के चाहने वालों को कोहिनूर मंच पर आकर मायूसी हुई, जब उन्हें पता चला कि कवि सम्मेलन की जगह म्यूजिकल नाइट हो रही है।