फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ali's lock will be on politics of Bua-Buua: Shah

बुआ-बबुआ की राजनीति पर लग जाएगा अलीगढ़ का ताला: शाह

Thu, 07 Feb 2019 01:09 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 07 Feb 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Ali's lock will be on politics of Bua-Buua: Shah
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते अमित शाह। - फोटो : Rupesh
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को अलीगढ़ में पार्टी के बूथ सम्मेलन में कहा कि फिर दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर ही जाएगा। सपा-बसपा की दुकानों पर अलीगढ़ का ताला लग जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा अयोध्या में उसी स्थान पर जल्द से जल्द भव्य राम मंदिर का निर्माण चाहती है, यह जरूर बनेगा। उन्होंने कांग्रेस, बसपा, सपा सहित अन्य पार्टियों से भी मंदिर पर अपना एजेंडा स्पष्ट करने को कहा।
विज्ञापन


यहां तालानगरी में स्थित मैदान में पार्टी के ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए अमित शाह ने कहा कि अधिग्रहीत जमीन राम जन्म भूमि न्यास ने वापस मांगी तो केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में गैर विवादित जमीन से स्टे हटाने के लिए हलफनामा दिया, लेकिन उसमें भी कानूनी बाधाएं लगा दी गईं।
विज्ञापन


जब भी कोर्ट में राम मंदिर का केस आता है तो कांग्रेस के नेता जो कि वकील भी हैं, तारीख पर तारीख ले लेते हैं। यूपी में महागठबंधन पर तल्ख प्रहार करते हुए शाह ने कहा कि मतदान के दिन हम सपा-बसपा के दफ्तरों पर अलीगढ़ का ताला लगा कर अपनी ताकत का अहसास करा देंगे। इनके साथ राहुल गांधी भी मिल जाएं तो भी हम 73 की जगह इस बार 74 सीटें लाने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता से ज्यादा महत्वपूर्ण है कार्यकर्ता : मेनका 
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि नेता से ज्यादा कार्यकर्ता महत्वपूर्ण हैं। उनके उत्साह पर ही नेता निर्भर है। कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साढ़े चार सालों में जमीनी काम बहुत हुआ है। पहले हम लोगों को गैस के 100 कूपन मिलते थे। डरती थी कि किसे दूं। अब गैस को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। भाजपा सरकार आने के पहले पीलीभीत में मुश्किल से दो घंटे बिजली मिलती थी। हमारी सरकार बनने के बाद कम से कम 12 घंटे बिजली आती है। अभी और बहुत काम है। इसलिए हम इस लड़ाई को जीतेंगे।

बूथ कार्यकर्ता की वजह से मंच पर बैठा हूं : बघेल
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं की ही ताकत से आज मंच पर बैठा हूं और अपनी बात कह रहा हूं। यहां से ऊर्जा प्राप्त कर कार्यकर्ता वापस जाएंगे और चुनाव जीतने की तैयारी करेंगे। जैसा भी हथियार चलाने पड़ेंगे, वैसा चलाएंगे। ऊपर भगवान की जितनी इज्जत करता हूं। नीचे कार्यकर्ताओं का उतना ही इज्जत करता हूं। भाजपा सरकार ने नौकरी में साक्षात्कार समाप्त कर बहुत बड़ा कार्य किया है। आजादी के बाद इतना बड़ा कार्य कभी नहीं हुआ। इससे नौकरी के दरवाजे सभी के लिए खुल गये। पहले सेटिंग कर साक्षात्कार के बहाने युवाओं को छांट दिया जाता था।

गद्दारों को नष्ट करना है तो मोदी को जिताएं : लक्ष्मी नारायण
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि भारत माता को डायन कहने वालों को देश से निकाला जाना चाहिए। दिल्ली के यूनिवर्सिटी में गद्दार नारे लगाते हैं। उनको नष्ट करना है तो 2019 में मोदी को जीताकर पीएम बनाए। कार्यकर्ताओं की ताकत से दिल्ली एवं लखनऊ की गद्दी पर मोदी एवं योगी बैठे हैं। संत के हाथ में उत्तर प्रदेश की बागडोर आई तो पूरा विश्व जान गया कि भगवान श्रीराम की जन्म स्थली उत्तर प्रदेश में है। कुंभ में राज्य सरकार के हेलीकाप्टर फूल बरसा रहे हैं। अब लगता है कि हम हिंदुस्तान में रह रहे हैं। अखिलेश ने तो कांवड़ियों के बाजे तक बंद करा दिये थे।

विरासत में मिली जर्जर व्यवस्था : श्रीकांत
प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि लंबे समय बाद हमारी सरकार बनी है। हमलोगों को जर्जर व्यवस्था विरासत में मिली है। ऊर्जा विभाग में बहुत सारे काम चल रहे हैं। 24 घंटे बिजली देने का काम कर रहा हूं। किसानों को 1.10 रुपये के हिसाब से बिजली दे रहा हूं। ब्याज की माफी के बाद तीस प्रतिशत कुल जमा धन जमा करा दें। खराब ट्रांसफार्मर तेजी से बदले जा रहे हैं। अन्य बहुत सारे कार्य हो रहे हैं।  

विरोधियों का दुष्प्रचार पूरे प्रदेश में चल रहा : संदीप
प्रदेश सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का अलीगढ़ की धरती पर स्वागत कर हर्ष का अनुभव हो रहा है। इनके नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के मार्गदर्शन में बूथ सम्मेलन हो रहा है। इससे कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस समय विरोधियों का दुष्प्रचार पूरे प्रदेश में चल रहा है। कार्यकर्ता पूरी ताकत लगाकर मोदी-योगी का हाथ मजबूत करेंगे। 


जो बाप का नहीं हुआ, मायावती या देश का क्या होगा: रजनीकांत
ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि जो अखिलेश अपने बाप का नहीं हुआ, वह मायावती या देश का क्या होगा। योगी-मोदी चाहते है कि राष्ट्र विश्व गुरू बने। मम्मी का पप्पू (राहुल) फेल हो गया। प्रियंका का कोई नारा नहीं है। राबर्ट बाडरा भ्रष्टाचार में फंसे है। उसको न शर्म है और न ही कोई लाज है। भारत माता को डायन कहने वालों को इस देश में रहने का अधिकार नहीं है। उनकी नागरिकता समाप्त होनी चाहिए। देश के कुछ नेताओं को वंदे मातरम पर उलटी आती है। हमारी पार्टी नाथो की पार्टी (रामनाथ कोविंद, राजनाथ, आदित्यनाथ, महेंद्रनाथ) है। विपक्ष अनाथ है।   


गरीब-किसानों की है मोदी सरकार : सतीश
सांसद सतीश कुमार गौतम ने कहा कि मोदी सरकार गरीब-किसानों की सरकार है। सरकार ने गरीब एवं किसानों को ध्यान में रखकर कार्य किया है। पहले घर-घर में अंधेरा होता था। अब घर-घर में रोशनी दिखाई देती है। रोशनी देखकर लोग कहते है कि उत्तर प्रदेश में आ गए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया है। खराब सड़कों को ठीक किया जा रहा है। मोदी सरकार के कार्यों से जनता खुश है और 2019 में लोग फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।
    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed