{"_id":"656b8cd333260a26ee0bebea","slug":"alert-of-dense-fog-for-two-days-in-aligarh-cold-will-increase-further-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Weather: दो दिन घने कोहरे का अलर्ट, और बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Weather: दो दिन घने कोहरे का अलर्ट, और बढ़ेगी ठंड
Sun, 03 Dec 2023 01:30 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:30 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार अलीगढ़ में 3 दिसंबर रात से ही घने कोहरे की संभावना है, जो अगले दो दिन तक रहेगा। वाहन चालक, मरीजों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने दो दिन घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। वहीं सांस के मरीज भी कोहरे से परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 दिसंबर को अलीगढ़ जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के अनुसार 3 दिसंबर रात से ही घने कोहरे की संभावना है, जो अगले दो दिन तक रहेगा। वाहन चालक, मरीजों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन