फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Alert issued in Aligarh regarding monkey pox

Mpox: मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट जारी, दीनदयाल अस्पताल में वार्ड तैयार, विदेश से आने वालों पर रहेगी नजर

Fri, 30 Aug 2024 02:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 30 Aug 2024 02:27 PM IST
सार

वर्ष 2022 में दिल्ली से आए हरदुआगंज के एक युवक को मंकी पॉक्स का संदेह हुआ था। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया, रिपोर्ट में मंकी पॉक्स के बजाय चिकन पॉक्स पाया गया था। 

विज्ञापन
Alert issued in Aligarh regarding monkey pox
मंकी पॉक्स को लेकर अलीगढ़ में अलर्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

अफ्रीकी देशों सहित दुनिया के कई देशों में मंकी पॉक्स फैलने के बाद प्रदेश सरकार के निर्देश पर अलीगढ़ जिले में अलर्ट जारी किया गया है। दीनदयाल अस्पताल में पीडियाट्रिक वार्ड को इसके लिए आरक्षित किया गया है। विदेश से जिले में आने वाले हर व्यक्ति की स्वास्थ्य विभाग की टीमें निगरानी करेंगी। संदेह होने पर सैंपल लेकर जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


वर्ष 2022 में दिल्ली से आए हरदुआगंज के एक युवक को मंकी पॉक्स का संदेह हुआ था। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया, रिपोर्ट में मंकी पॉक्स के बजाय चिकन पॉक्स पाया गया था। अब फिर से अलर्ट जारी होने और जिले में विदेश से बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही पर सतर्कता रखी जा रही है। एक तो यहां एएमयू में विदेश से लोगों की आवाजाही रहती है। दूसरा कारोबारी दृष्टि से भी लोगों की दूसरे देशों में आवाजाही रहती है।
विज्ञापन


सीएमओ डाॅ. नीरज त्यागी कहते हैं कि प्रदेश सरकार ने कोविड की तर्ज पर एडवाइजरी जारी की है। टीमों को दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जिले में आने वाले लोगों की सूची मिलेगी। हालांकि वहां जांच के बाद ही व्यक्ति को संबंधित जिले में भेजा जाएगा। मगर उसकी निगरानी रखी जाएगी। संदेह पर सैंपलिंग कराई जाएगी। दीनदयाल अस्पताल में वार्ड आरक्षित कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed