फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Alert in the district, Haryana, Delhi on the border

जिले में अलर्ट, हरियाणा, दिल्ली की सीमा पर नजर

Sat, 26 Aug 2017 01:08 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 26 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Alert in the district, Haryana, Delhi on the border
जिले में अलर्ट, हरियाणा, दिल्ली की सीमा पर नजर - फोटो : Dig Vishal
बाबा रहीम के समर्थकों का पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में उग्र प्रदर्शन स्थानीय जिला प्रशासन के लिए भी सिरदर्द बन गया है। अलीगढ़ में डेरा समर्थकों की मौजूदगी ने पुलिस का टेंशन बढ़ा दिया है। एसएसपी राजेश पांडेय ने शुक्रवार शाम को खुद ही यूपी हरियाणा सीमा के गांव पीपली में डेरा डाला। वह यहां पर दो घंटे तक ठहरे और पिकेट बनवा कर वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी।
विज्ञापन


इधर से जाने वाले वाहनों की संख्या औसत थी लेकिन हरियाणा से आने वाले वाहनों की संख्या बहुत कम रही। यूपी हरियाणा के अलावा, नोएडा और बुलंदशहर की सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।  एसएसपी के साथ सीओ खैर, तीन थानों खैर, पिसावा और टप्पल का पुलिस फोर्स मौजूद रहा। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पिकेट बना कर वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी गई है। हरियाणा सीमा से आने वाले वाहनों को चेक किया जाएगा इसके बाद ही उन्हें अलीगढ़ आने दिया जाएगा। बुलंदशहर और नोएडा से आने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शहर में सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने के लिए तीन कंपनी पीएसी, पुलिस फोर्स और सादा वर्दी में खुफिया पुलिस को लगाया गया है। इसके लिए एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थान पर चौकसी बढ़ाई गई है। पुलिस कप्तान ने बताया कि रात तक किसी भी तरह की कोई विरोध प्रदर्शन की सूचना नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed