{"_id":"67b4668388c181553d066016","slug":"alert-for-im-increased-vigilance-in-aligarh-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: आईएम के लिए अलर्ट, अलीगढ़ में सतर्कता बढ़ी, लोगों को जोड़ने पर काम कर रहा संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: आईएम के लिए अलर्ट, अलीगढ़ में सतर्कता बढ़ी, लोगों को जोड़ने पर काम कर रहा संगठन
Tue, 18 Feb 2025 04:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 18 Feb 2025 04:23 PM IST
सार
पिछले वर्ष एनआईए ने अलीगढ़ से ताल्लुक रखने वाले झारखंड के एक युवक को पकड़ा था। जो आईएसआईएस से जुड़ा था। इसके बाद पुणे माड्यूल्स की धरपकड़ हुई। एटीएस ने बाद में अलीगढ़ से ताल्लुक रखने वाले 10 से अधिक युवकों को पकड़े थे। इन्होंने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बना रखा था।
विज्ञापन
पुलिस अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएसआईएस के पुणे माड्यूल्स की तर्ज पर युवाओं को गुमराह कर संगठन से जोड़ने के लिए इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) भी काम कर रहा है। सोशल मीडिया के जरिये की जा रही ये गतिविधियां खुफिया एजेंसियों के रडार पर हैं। इसे लेकर एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है, जिसमें झारखंड को विशेष रूप से सतर्क रहने के लिए कहा है। अलीगढ़ में भी स्थानीय एजेंसियों को निगरानी के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
पिछले वर्ष एनआईए ने अलीगढ़ से ताल्लुक रखने वाले झारखंड के एक युवक को पकड़ा था। जो आईएसआईएस से जुड़ा था। इसके बाद पुणे माड्यूल्स की धरपकड़ हुई। एटीएस ने बाद में अलीगढ़ से ताल्लुक रखने वाले 10 से अधिक युवकों को पकड़े थे। इन्होंने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बना रखा था। इस मामले में एटीएस की चार्जशीट हो चुकी है।
विज्ञापन
अब एजेंसियों ने आईएम को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। इसका बेस झारखंड बताया गया है। चूंकि पूर्व में दो युवक झारखंड के पकड़े गए। दोनों का अलीगढ़ से ताल्लुक था, इसलिए इस बार भी अलीगढ़ में सतर्क रहने को कहा गया है। डीआईजी रेंज प्रभाकर चौधरी बताते हैं कि इस तरह के अलर्ट आते हैं। एजेंसियां अपने स्तर से काम करती रहती हैं। हमारी जहां जरूरत होती है, वहां मदद दी जाती है।
विज्ञापन