फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Alert administration after Uttarakhand incident

उत्तराखंड की घटना के बाद सजग प्रशासन, लेखपाल सीखेंगे आपदा प्रबंधन के गुर

Tue, 09 Feb 2021 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 09 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Alert administration after Uttarakhand incident
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने के कारण आई जल आपदा से जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। सांकरा गंगा घाट पर नाव के इंतजामों से लेकर अन्य बचाव इंतजाम करने के बाद अब लेखपाल को आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग कराने का मसौदा तैयार हुआ है। जिला ग्राम्य विकास संस्थान के धनीपुर में स्थित कार्यालय पर 22 से 24 फरवरी तक प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसमें प्रत्येक तहसील से 6-6 लेखपालों को आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. प्रियंका शर्मा ने बताया कि 22-24 फरवरी यह कैंप लगेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर, एएमयू के भूकंप विभाग से प्रोफेसर, नरौरा एटोमिक प्लांट से एक विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र से कृषि वैज्ञानिक के साथ ही मौसम विभाग के वैज्ञानिक भी आएंगे। लेखपाल को इस प्रशिक्षण में यह बताया जाएगा कि अलीगढ़ में कौन-कौन सी आपदा आ सकती हैं। इसके साथ ही लोगों को आपदा के समय बचाने के लिए जागरूक कैसे किया जाएगा। आपदा आने पर उनको कैसे सुरक्षित स्थानों तक ले जाया जाए आदि। इसके साथ ही कोरोना के बारे में, जलवायु परिवर्तन के बारे में, आपदा प्रबंधन समिति के बारे में बताया जाएगा। इनको बाढ़ ग्रस्त इलाके में ले जाया जाएगा। वहां बाढ़, भूकंप, आग आदि की आपदा होने पर कैसे काम करना है। इसके साथ ही पशुओं को कैसे महामारी व आपदा के समय बचाया जाए। इसके विषय में जागरूक किया जाएगा। जिले में पांच तहसील हैं। सभी से छह-छह लेखपालों को इस ट्रेनिंग में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed