फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Akshat Kalash Yatra will start from Ashok Singhal house

Aligarh News: अशोक सिंघल के घर से निकलेगी अक्षत कलश यात्रा, 22 जनवरी को घर-प्रतिष्ठानों पर जलेंगे दीप

Thu, 11 Jan 2024 12:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 11 Jan 2024 12:37 AM IST
सार

13 जनवरी को अशोक सिंघल के पैतृक आवास से निकलने वाली शोभायात्रा बिजौली के साथ आसपास के गांवों तक पहुंचेगी। इसमें बड़ी संख्या में मातृ शक्ति भी शामिल होंगी। इसके बाद अयोध्या से आया पूजित अक्षत से भरा कलश पातालेश्वर महादेव मंदिर में रखा जाएगा।

विज्ञापन
Akshat Kalash Yatra will start from Ashok Singhal house
अशोक सिंघल - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व. अशोक सिंघल के बिजौली स्थित पैत्रक आवास से 13 जनवरी को पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसे कस्बे के पातालेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में विश्राम दिया जाएगा। इसके उपरांत मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ और महाआरती होगी। 22 जनवरी को घर-प्रतिष्ठानों पर दीप प्रज्ज्वलित करने का आह्वान किया जाएगा।

विज्ञापन


इस संबंध में 10 जनवरी को गंगा समग्र अभियान ब्रज प्रांत की बैठक पातालेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई। इसमें अशोक सिंघल के भतीजे महाराणा प्रताप सिंघल के पुत्र शुभम सिंघल भी शामिल रहे। तय हुआ कि 13 जनवरी को अशोक सिंघल के पैतृक आवास से निकलने वाली शोभायात्रा बिजौली के साथ आसपास के गांवों तक पहुंचेगी। इसमें बड़ी संख्या में मातृ शक्ति भी शामिल होंगी।
विज्ञापन


इसके बाद अयोध्या से आया पूजित अक्षत से भरा कलश पातालेश्वर महादेव मंदिर में रखा जाएगा। बैठक में जिला प्रचारक विश्व प्रताप व गंगा समग्र अभियान के जिला संयोजक ज्ञानेश शर्मा ने लोगों से आह्वान किया कि 500 साल बाद अयोध्या में रामलला मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। इस पावन अवसर पर दीपोत्सव मनाएं। बैठक में प्रधान बनवारी लाल, कर्णपाल सिंह, प्रमोद शर्मा, चौ. धर्मवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, उमाशंकर शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, सुभाष चंद्र गुप्ता, राजेंद्र पालीवाल, योगेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर-घर पूजित अक्षत वितरित किए
श्रीराम मंदिर आंदोलन के अग्रणी रहे अशोक सिंघल के गांव बिजौली में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कस्बा में अयोध्या से आया पूजित अक्षत वितरित किया। इसी के साथ लोगों को अयोध्या जाकर दर्शन करने का न्योता दिया जा रहा है। इस मौके पर राजेश भारद्वाज, उमेश राघव, सतीश उपाध्याय, महाराणा प्रताप सिंघल, प्रशांत वशिष्ठ, शुभम सिंघल, अंकुर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed