फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Akhilesh Yadav will come in aligarh

तीन मार्च को टप्पल में किसान महापंचायत, आएंगे अखिलेश

Wed, 24 Feb 2021 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav will come in aligarh
सपा अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव तीन मार्च को अलीगढ़ आएंगे। वह टप्पल के जिकरपुर में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। सपा मुख्यालय ने इस संबंध में स्थानीय जिला कमेटी को कार्यक्रम की तैयारियां पूरी करने का फरमान जारी किया है। पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह के सपा में शामिल होने के बाद जाट बहुल टप्पल में पूर्व सीएम अखिलेश यादव की यह पहली सभा होगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर सभी पूर्व विधायक/ सांसद, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, सभी फ्रंटलों के अध्यक्षों को इस महापंचायत की तैयारियों में जुटने के लिए कहा गया है, जिससे अलीगढ़ के किसानाें, नौजवानों, बेरोजगाराें की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर आवाज दी जा सके। पंचायत में साथा चीनी मिल के उच्चीकरण के साथ अन्य मुद्दे भी उठेंगे। इस पंचायत में पूरे जिले से किसानों को बुलाया जाएगा। बिजेंद्र सिंह ने कहा कि महापंचायत में विभिन्न किसान संगठन अपनी पूरी ताकत के साथ शिरकत करेंगे। पूर्व सपा विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने बताया कि वह प्रयागराज में हुए बाह्मण सम्मेलन में शामिल हुए, जहां पूर्व सीएम अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री सलीम शेरवानी भी मौजूद थे। वहीं पर पूर्व सीएम का अलीगढ़ आने का कार्यक्रम तय हुआ। पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने इसकी पहली की है।
विज्ञापन

जिकरपुर फिर बनेगा किसानों की पंचायत का गवाह
अलीगढ़। टप्पल टाउनशिप प्रकरण में भूमि अधिग्रहण में नोएडा के बराबर मुआवजे को लेकर एतिहासिक संघर्ष का गवाह बना जिकरपुर एक बार फिर से किसान महापंचायत से सुर्खियों में आएगा। यहां वर्ष 2010 में किसानों का बड़ा आंदोलन चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed