फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Akhilesh Yadav jansabha in Khair

खैर में गरजे अखिलेश यादव: बटोगे तो कटोगे नारा ये अंग्रेजों से लाए हैं, इन्हें डीएपी में पीडीए आ रहा नजर

Fri, 15 Nov 2024 12:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 15 Nov 2024 12:04 PM IST
सार

खैर उपचुनाव के अंतर्गत समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी चारु कैन के लिए यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित किया और जनता से वोट देने की अपील की।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav jansabha in Khair
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

खैर उपचुनाव में जनसभा को संबोधित करने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव लगभग एक घंटे देरी से टप्पल थाना अंतर्गत कमालपुर स्थित मालन फार्म हाऊस पर पहुंचे। मंच पर अखिलेश यादव का सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने अपने उद्बोधन से स्वागत किया। सपा प्रत्याशी चारु केन ने कहा कि यह देश किसानों का है, पूंजीपतियों का नहीं है। आखिर कब तक हम भाजपा के जुमलों में फंसे रहेंगे। इस उपचुनाव में विकास और अपने स्वाभिमान के लिए वोट कीजिए। जैसे तेजवीर सिंह गुड्डू ने जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए सभी गांव का विकास कराया, मैं भी आपकी सेवा में रत रहूंगी। अखिलेश यादव को चारु केन ने भावी मुख्यमंत्री कहा।

विज्ञापन


जनसभा में गरजे अखिलेश यादव
जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को जैसे ही भनक पड़ी, उन्होंने चुनाव की तारीख ही बदल दी। यहां आने से पहले सीएम योगी को सुन रहा था, वह क्या-क्या कह रहे हैं। भाजपा को डीएपी में भी पीडीए नजर आ रहा है। न पीडीए को कुछ दिया है और न किसानों को कुछ दिया है। वहीं डीएपी पहुंचा रहे हैं, जहां चुनाव हैं। जो कहते थे किसान की आय दो गुनी कर देंगे, वह किसान को डीएपी, बीज भी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। बिजली, खाने का सामान, पेट्रोल-डीजल मंहगा है। सोने की कीमत कहां पहुंचा दी है। 2014 में सोने से लेकर और की कीमत क्या थी, अब क्या। बीजेपी के लोग अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा दे रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फौज की भर्ती भी देखिए कैसे हो रही है। जब समाजवादियों को मौका मिलेगा अग्निवीर योजना को समाप्त कर देंगे। बजट कितना भी खर्च हो जाए पक्की नौकरी और पक्की वर्दी उपलब्ध कराएंगे। नौजवान तभी धरने से हटेगा, जब उसकी पूरी मांगे पूरी होंगी। किसान नाराज होने पर सरकार को काले कानून वापस लेने पड़े। हमारे समय किसान ने कभी आंदोलन नहीं किया। यही अलीगढ़ है, यही टप्पल है, जहां सपा ने साइकिल चलाई थी। जब सपा ने किसान नेता तेवतिया को झूठे मामले से निकाला। यह हमारे मुख्यमंत्री पीडीए की जो परिभाषा दे रहे हैं वह डीएपी की परिभाषा नहीं जानते। हरदुआगंज तापीय परियोजना सपा की ही देन है, पर किसान की बिजली सस्ती नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी पावर हाऊस का नाम नहीं ले रहे। जब से 100 नंबर से 112 हुई है तब से हमारी पुलिस भी बदल गई है। उनके रेट भी बदल गए हैं। अब तक पुलिस अपराधियों को पकड़ती थी, अब पुलिस, पुलिस को पकड़ रही है। हमारी पुलिस भी खराब कर दी। यह जाने वालों के साथ नहीं, आने वालों के साथ रहते हैं। यह भाजपा की सरकार जा रही है। यह बटोगे तो कटोगे नारा दे रहे हैं, यह नारा इन्होंने अंग्रेजों से सीख कर आए हैं, अंग्रेज तो चले गए उनके वचनवंशी अभी भी हैं। ये नकारात्मक लोग हैं, एनडीए के आगे एन लगा है, जिसका मतलव नेगेटिव है, जबकि पीडीए में पी यानी पोजिटिव लगा है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि इन्होंने लेपटॉप भी छोटा कर दिया, जो चलता भी नहीं है। वस्त्रों से कोई योगी नहीं बनता, विचारों से योगी बनता है। साधु मौन रहते हैं, आज साधु ही ज्यादा बोल रहे हैं। ये झूठ के प्रचारक हैे। ये सरकार नहीं बुलडोजर चलाते हैं। हम सुप्रीम कोर्ट को बधाई देंगे, उन्होंने बुल्डोजर को गैराज में खड़ा कर दिया है। एनकाउंटर करने वाली सरकार संविधान में विश्वास कभी नहीं करती। ये कहते हैं कि इस यूनिवर्सिटी में आरक्षण नहीं है, यह बता दें अन्य यूनिवर्सिटी में क्या आरक्षण है। ये सरकार जो परीक्षा करा रहे हैं, कि परीक्षा केंद्र तक ही नहीं पहुंच पाते, ऐसे प्रश्न पूंछते हैं जो किसी गाइड में नहीं होते।
जनसभा में अखिलेश यादव
उन्होंने कहा कि पेपर लीक, तारीख बदलने, आरक्षण मारने वाले, कोर्ट में परिणाम उलझाने वाले भाजपा वाले हैं। चारु केन डॉक्टर हैं और पढ़ी लिखी हैं। लोकसभा में आपने हमें जिताया, पर प्रमाण पत्र नहीं मिला। जो जीते सांसद हैं, वो जब शपथ लेने गए, हमने बेईमान कहा, तो यह मुस्करा रहे थे। हमें प्रशासन और सरकार ने हरवाया। सीएम समाज में बारूद बिछा रहे हैं, उनके नीचे-नीचे सुरंग भी बन रही है। 2027 में हम सरकार बनाने जा रहे है। ये न केवल डरे हैं, बल्कि हिले हुए भी हैं। यह चुनाव उनके हाथ से फिसल गया है। भाजपा ने फैजाबाद का चुनाव टाला है। चुनाव की तारीख भी इन्होंने बदल दी। इनका बटोगे तो कटोगे नारा नहीं चलेगा। अहेरिया और धनगर समाज को हमारी सरकार आने पर फिर सम्मान मिलेगा।


सपाई-पुलिस में हुई नोक-झोंक
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम में 12.45 समय निर्धारित था। अखिलेश यादव के खैर पहुंचने से पहले मालन फार्म हाऊस के सामने हेलीपैड पर सपाई और पुलिस के बीच नोक-झोंक हो गई। 
सपाई-पुलिस नोक-झोंक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed