{"_id":"6457d2854dd4c188f00ad4c6","slug":"akhilesh-yadav-in-aligarh-on-may-8-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अखिलेश यादव आठ मई को अलीगढ़ में, करेंगे प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अखिलेश यादव आठ मई को अलीगढ़ में, करेंगे प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो
Sun, 07 May 2023 10:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 07 May 2023 10:02 PM IST
सार
पहले सपा द्वारा जमालपुर से रोड शो शुरू कराते हुए कठपुला के रास्ते पुराने शहर में रेलवे रोड, ऊपरकोट, शाहजमाल, भुजपुरा से सासनी गेट ले जाने की तैयारी थी। मगर प्रशासन इतने लंबे रोड शो की अनुमति देने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
अखिलेश यादव रोड शो प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आठ मई को अलीगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे लगभग तीन घंटे तक अलीगढ़ में रहकर नगर निगम के मेयर प्रत्याशी जमीर उल्लाह के समर्थन में रोड शो करेंगे और एएमयू के प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
जारी कार्यक्रम के अनुसार सपा अध्यक्ष सुबह 10 बजे लखनऊ से चलकर 10:30 बजे हवाई मार्ग से अलीगढ़ एयरपोर्ट आएंगे। 10:45 बजे वहां से रवाना होकर 11 बजे से जमालपुर पुल से रथ में सवार होकर रोड शो करेंगे। यह रोड शो पुरानी चुंगी स्थित एएमयू सेनेटरी गेट 11:40 बजे पहुंचेगा। इसके बाद वे कार में सवार होकर 12 बजे क्वार्सी थाने के सामने रामबाग कालोनी में अतरौली के पूर्व विधायक वीरेश यादव के आवास पर पहुंचेंगे। जहां पूर्व विधायक के नवदंपति पुत्र-बहू को आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन
12:10 बजे आगरा रोड के क्लार्स-इन होटल पहुंचेंगे। जहां 12:40 बजे तक मीडिया से बातचीत व एएमयू के प्रबुद्धजनों से संवाद होगा। यहां से 1:10 बजे वे धनीपुर हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे और 1:20 बजे मेरठ रवाना हो जाएंगे। जिला महासचिव मनोज यादव ने बताया कि आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
नहीं मिली पुराने शहर में रोड शो की अनुमति
सपा खेमे से मिली जानकारी के अनुसार पहले सपा द्वारा जमालपुर से रोड शो शुरू कराते हुए कठपुला के रास्ते पुराने शहर में रेलवे रोड, ऊपरकोट, शाहजमाल, भुजपुरा से सासनी गेट ले जाने की तैयारी थी। मगर प्रशासन इतने लंबे रोड शो की अनुमति देने को तैयार नहीं हुआ। इसके चलते रोड शो का रूट छोटा किया गया है।