फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Akhilesh Yadav address in Khair public meeting

खैर उपचुनाव: जनसभा में गरजे अखिलेश यादव, बोले-अंग्रेजों के वचन वंशज लगा रहे बंटोगे तो कटोगे का नारा

Sat, 16 Nov 2024 01:11 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 16 Nov 2024 01:11 AM IST
सार

खैर जनसभा में पूर्व सीएम अखिलेश यादव बोले कि जो लोग बोरी से डीएपी चोरी करते थे वे अब पूरा बोरा ही चोरी कर रहे हैं। किसानों को डीएपी ब्लैक में खरीदनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav address in Khair public meeting
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

खैर में सपा प्रत्याशी चारू कैन के समर्थन में कमालपुर क्षेत्र में आयोजित जनसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता अंग्रेजों के वचन वंशज हैं। ये अंग्रेजों की पॉलिसी डिवाइड एंड रूल से प्रेरित होकर बंटोगे तो कटोगे का नारा लगा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा के वोटर दिवाली का त्योहार मनाने और मतदान के लिए कई शहरों से अपने घरों पर आए थे, लेकिन इसकी भनक लगते ही मतदान की तिथि 13 नवंबर से बढ़ाकर 20 नवंबर करा दी गई। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने का नारा लगाने वाली सरकार में डीएपी के लिए किसान परेशान हैं। समितियों पर लाइनें लगी हैं। जहां चुनाव हैं वहां डीएपी पहुंचाई जा रही है। 
विज्ञापन


जो लोग बोरी से डीएपी चोरी करते थे वे अब पूरा बोरा ही चोरी कर रहे हैं। किसानों को डीएपी ब्लैक में खरीदनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री पीडीए को नई-नई परिभाषाएं दे रहे हैं, लेकिन डीएपी की समस्या का समाधान नहीं करा रहे। एनडीए के नकारात्मक लोग हैं। एन का मतलब नेगेटिव। पीडीए प्रोग्रेसिव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed