{"_id":"577964de4f1c1b72027f9c66","slug":"akhilesh-doing-well-not-differences-shivpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश अच्छा काम कर रहे, मतभेद नहीं: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश अच्छा काम कर रहे, मतभेद नहीं: शिवपाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ डीएस कालेज में आडिटोरियम के उदघाटन के बाद समारोह को संबोधित करते कबीना मंत्री शिवपाल यादव।
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव सीएम के रूप में काफी अच्छा काम कर रहे हैं। उनसे किसी तरह का मतभेद नहीं है। कौमी एकता दल के विलय को लेक र उन्होंने कहा कि नेताजी के कहने पर ही कौमी एकता दल के विलय के लिए अफजाल से बात हुई थी।
अब इस बारे में कोई भी फैसला नेताजी ही लेंगे। उनके परिवार में किसी भी तरह कोई कलह या खींचतान नहीं है। ये कुछ मीडिया वालों की उपज है। वह रविवार को यहां डीएस कॉलेज में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने मथुरा के जवाहर बाग कांड पर कहा कि पूरा राज खुल चुका है। वहां आरएसएस के लोग ट्रेनिंग देते थे। यूपी के अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़ से लेकर ओडिशा तक के लोग मौजूद थे। केंद्र सरकार की आईबी ने कोई रिपोर्ट नहीं दी थी और केंद्रीय गृह मंत्रालय फेल साबित हुआ। इसकी वजह से वहां स्थिति बिगड़ी और कार्रवाई में देरी हुई। अयोध्या में रामायण सम्मेलन के आयोजन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले लोगों की भावनाओं को भड़काकर सांप्रदायिक दंगा कराना चाहती है लेकिन जो भी दंगा करेगा, सपा सरकार उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
गठबंधन के सवाल पर उन्होेंने कहा कि रालोद से गठबंधन नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और अजित सिंह के बीच बात होगी। नेताजी का जो भी फैसला होगा, उसे ही माना जाएगा। अगले विस चुनाव में प्रदेश में सपा पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। सपा के मुकाबले में कोई पार्टी नहीं है। बसपा और भाजपा अपनी लड़ाई लड़ेंगी। गौहत्या के मामले में शिवपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है लेकिन भाजपा तो गंगा को निर्मल बनाने की बात कहती थी, कर कुछ नहीं पाई। सपा तो गोरक्षा के साथ-साथ गंगा की स्वच्छता केलिए भी काम कर रही है।
अलीगढ़ में राज्य विवि की स्थापना को सीएम से करेंगे बात
अलीगढ़। प्रदेश के लोकनिर्माण, सिंचाई, सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अलीगढ़ में राज्य विवि की स्थापना के लिए बात करेंगे। वह रविवार दोपहर डीएस कॉलेज में रमेशचंद्र अग्रवाल ‘भगत जी’ ऑडिटोरियम के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
रालोद विधान मंडल दल के नेता ठा.दलवीर सिंह इस मु्द्दे को विधानसभा में उठा चुके हैं।
उन्होंने कॉलेज में मेन गेट बनवाने के साथ-साथ कॉलेज प्रशासन की अन्य मांगों को भी पूरा कराने का भी आश्वासन देते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों की जमकर तारीफ की। बोले.. यह कॉलेज ऐतिहासिक है और यहां नीरज जी जैसे व्यक्ति शिक्षक रहे हैं। सपा शासन में सिंचाई, पढ़ाई और दवाई पर काम हुआ। समाजवादी पेंशन योजना शुरू हुई तो विद्यार्थियों को लैपटॉप बांट कर उनकी फीस माफ की गई। दलवीर सिंह ने शिवपाल यादव द्वारा कराए गए कार्यों की सराहना की।
कबीना मंत्री ने फीता काटकर ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया और महात्मा गांधी एवं विद्यालय के संस्थापक राय बद्रीप्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पौधरोपण किया। तदुपरांत दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम शुरू हुआ।
एमएलसी डॉ. असीम यादव, विधायक जफर आलम, जमीरउल्लाह, ठा.राकेश सिंह, पर्यटन विभाग के सलाहकार ख्वाजा हलीम, सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक, जसवंत नगर से आए व्यापारी राजीव गुप्ता, अजेंद्र गौड़, अशोक शर्मा आदि प्रमुख लोग समारोह में मौजूद रहे। प्राचार्या डॉ. अंजना बंसल ने कॉलेज से परिचित कराया तो प्रबंध समिति के संरक्षक कुंवर फतेह बहादुर ने कॉलेज में ट्रांसफॉर्मर लगवाने, सीवर लाइन बनवाने, जलापूर्ति के लिए नलकूप, मेन गेट और फर्श बनवाने की मांग रखी। सचिव राजीव अग्रवाल अनु ने अपने पिता के नाम पर बनवाए गए ऑडिटोरियम के निर्माण के बारे में बताया।
उन्होंने और उनके परिजनों ने कबीना मंत्री के माध्यम से 11 लाख का चेक कॉलेज की प्राचार्या को सौंपा। प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुलसुमन गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन नीलम श्रीवास्तव ने किया और अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कराए। चीफ प्रॉक्टर डॉ. पीके शर्मा सहित अन्य शिक्षक, स्टाफ पूरी व्यवस्था को संभाले रहे।