फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Akbari sweets of Vijaygarh

कारोबार: विजयगढ़ की अकबरी मिठाई के लोग हैं दीवाने,यहां के अलावा और कहीं नहीं बनती

Mon, 14 Sep 2026 05:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma श्रीकृष्ण शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
श्रीकृष्ण शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 14 Sep 2026 05:38 PM IST
सार

प्रत्येक दुकान पर हर दूसरे-तीसरे दिन यह मिठाई बनाई जाती है। एक दिन में विजयगढ़ से 50-60 किलो करीब यह मिठाई बिक जाती है। इस मिठाई का ढाई महीने में सभी दुकानदारों की बिक्री करीब 10 से 15 लाख रुपये की हो जाती है।

विज्ञापन
Akbari sweets of Vijaygarh
विजयगढ़ की अकबरी मिठाई - फोटो : संवाद

विस्तार

वैद्य नगरी की फिजा में इन दिनों अकबरी मिठाई की खुशबू फैली हुई है। रक्षाबंधन के बाद सिर्फ दो माह के दौरान बनने वाली इस अकबरी मिठाई के दीवाने कस्बा के लोग ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई शहरों में रहने वाले लोग सौगात के रूप में ले जाते हैं। कस्बे में मिठाई का कारोबार लाखों का हो जाता है।

विज्ञापन


विजयगढ़ में करीब 130 साल से यहां के हलवाई अकबरी मिठाई को बनाते चले आ रहे हैं। यह मिठाई और कहीं नहीं बनती। इसकी शुरुआत कस्बा के हलवाई लाला पन्नालाल अग्रवाल, शंकरलाल अग्रवाल, जयंती प्रसाद वार्ष्णेय, किशन लाल वार्ष्णेय, हरिशंकर वार्ष्णेय, चंदीलाल अग्रवाल, रघुनाथ प्रसाद वार्ष्णेय, प्रेमचंद वार्ष्णेय आदि के प्रतिष्ठानों पर बनना शुरू हुई थी, यह लोग अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन आज भी अकबरी मिठाई उनके पुत्र, नाती, परनाती लगातार बना रहे हैं।
विज्ञापन


भुरभुरी और जायकेदार
अकबरी मिठाई की खासियत के बारे में हलवाई पिंकी लाला, रवि वार्ष्णेय ने बताया बेहद साफ-सफाई के साथ चावल, घी, चीनी आदि से इसे बनाया जाता है। पहले चावल को पीसकर घी के साथ भूना जाता है और बाद में चीनी की चाशनी चढ़ाकर उसे तैयार किया जाता है। खाने में भुरभुरी और जायकेदार होती है। इस मिठाई की खासियत है कि यह 20-25 दिन घर में रखकर इसको खा सकते हैं यह खराब नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह में होता है लाखों का कारोबार
प्रत्येक दुकान पर हर दूसरे-तीसरे दिन यह मिठाई बनाई जाती है। एक दिन में विजयगढ़ से 50-60 किलो करीब यह मिठाई बिक जाती है। इस मिठाई का ढाई महीने में सभी दुकानदारों की बिक्री करीब 10 से 15 लाख रुपये की हो जाती है। आसपास के लोग, रिश्तेदार अकबरी को सौगात के रूप में ले जाते हैं। 75 वर्षीय ज्ञानचंद वार्ष्णेय ने बताया उनके बाबा लीलाधर वार्ष्णेय ने करीब 130 वर्ष पहले अकबरी मिठाई बनाई थी। जब से प्रचलन है। इस मौसम में केवल दो महीने के लिए यह मिठाई बनाई जाती है।

अकबरी मिठाई की खासियत

  • 130 साल से साल में बन रही है अनोखी मिठाई
  • 250 रुपये किलो रुपये में बिकती है
  • 15 लाख रुपये करीब का दो माह में है कारोबार
  • 60 किलो तक रोजाना हो जाती है इसकी बिक्री
  • 2 माह तक बनाई जाती है रक्षाबंधन के बाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed