फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Akash Baliyan selected in Indian Kho-Kho team

Aligarh: भारतीय खो-खो टीम में आकाश का चयन, खेलेंगे पहला विश्वकप, गांव में खुशी की लहर

Fri, 10 Jan 2025 02:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 02:51 PM IST
सार

आकाश ने अपने खेल की शुरुआत मिट्टी से की थी। अब वह मैट पर खेल रहे हैं। प्रशिक्षक अजय कुमार राय, प्रशिक्षक दलवीर सिंह बालियान और वलीउज्जमा खान ने आकाश की मदद की है। आकाश के बड़े भाई विकास बालियान तीन बार राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में खेल चुके हैं।

विज्ञापन
Akash Baliyan selected in Indian Kho-Kho team
आकाश बालियान - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ जिले के आकाश बालियान खो-खो के राष्ट्रीय फलक में लगातार अपनी चमक बिखेर रहे हैं। उनका चयन भारतीय खो-खो टीम में हो गया है। वह जल्द ही विश्वकप कप खेलेंगे। यह विश्वकप दिल्ली में 13 से 19 जनवरी तक होगा। इसमें श्रीलंका, अमेरिका, इंग्लैंड, मलयेशिया, आस्ट्रेलिया, केन्या, इंडिया, पेरू, दक्षिण अफ्रीका, घाना, अर्जेंटीना, ईरान, नीदरलैंड, ब्राजील सहित 16 देशों की टीम हिस्सा ले रही। भारत का पहला मैच 13 जनवरी को नेपाल से होगा।

विज्ञापन


उनके चयन से गांव से लेकर शहर तक के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है। जिले के इतिहास में आकाश बालियान ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जो भारतीय खो-खो टीम में पुन: चुने गए हैं। विकास खंड टप्पल के गांव बसेरा निवासी रौदास सिंह के बेटे आकाश (22) को कक्षा सात में प्रशिक्षक अजय कुमार राय ने प्रशिक्षण देना शुरू किया था। उन्होंने सर्वोपयोगी इंटर कॉलेज पलसेड़ा में पढ़ाई के दौरान माध्यमिक विद्यालय की राष्ट्रीय प्रतियोगिता, खो-खो फेडरेशन की नेशनल चैंपियनशिप और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में हिस्सा लिया। तीन बार भारतीय टीम का कैंप कर चुके हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

मिट्टी से मैट तक पहुंचे आकाश

आकाश ने अपने खेल की शुरुआत मिट्टी से की थी। अब वह मैट पर खेल रहे हैं। प्रशिक्षक अजय कुमार राय, प्रशिक्षक दलवीर सिंह बालियान और वलीउज्जमा खान ने आकाश की मदद की है। आकाश के बड़े भाई विकास बालियान तीन बार राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में खेल चुके हैं।

ये हैं आकाश की उपलब्धियां

  • 2012 में खो-खो खेलना शुरू
  • 2013 में अंडर-17 नेशनल
  • 2014 में अंडर-17 नेशनल
  • 2015 में अंडर-19 नेशनल
  • 2016 में अंडर-19 नेशनल
  • 2016 में जयपुर में नॉर्थजोन में प्रतिभाग
  • 2017 में आजमगढ़ में जूनियर नेशनल में प्रतिभाग
  • 2017 में सिलीगुड़ी में जूनियर नेशनल में प्रतिभाग
  • 2018 में मणिपुर में जूनियर नेशनल में प्रतिभाग
  • 2019 में दिल्ली में सीनियर नेशनल में प्रतिभाग
  • 2019 में छत्तीसगढ़ में सीनियर नेशनल में प्रतिभाग
  • 2022 में मध्यप्रदेश में सीनियर नेशनल में प्रतिभाग
  • 2023 में भारतीय टीम में चुने गए
  • 2023 में एशियन गेम्स में प्रतिभाग
  • 2024 में नेपाल-इंडिया सीरीज में देश की कप्तानी
  • 2024 असम में सीनियर नेशनल में प्रतिभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed