Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Akarabad youth beaten to death in Delhi

Aligarh News: बुआ के घर गए अकराबाद के युवक की दिल्ली में पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

Tue, 05 Dec 2023 10:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 05 Dec 2023 10:46 PM IST
सार

अलीगढ़ में अकराबाद के गांव बिलोठी निवासी युवक की दिल्ली के नरेला इलाके में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Akarabad youth beaten to death in Delhi
पीट-पीटकर मार डाला - फोटो : social media

विस्तार

अलीगढ़ में अकराबाद के गांव बिलोठी से दिल्ली बुआ के घर गए युवक की दिल्ली के नरेला इलाके में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसे वहां फ्लाईओवर से लोहा चोरी के आरोप में पकड़ा गया। बाद में खुद मारपीट के आरोपियों ने पिता को फोन कर बुलाया। मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार किए हैं। वहीं शव पोस्टमार्टम के बाद यहां लाकर परिवार को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


एसपी देहात पलाश बंसल के अनुसार बिलोठी का अनुसूचित जाति का 18 वर्षीय योगेश 2 दिसंबर को अपनी मौसी को छोड़ने बाइक से गभाना के गांव पोथी गया था। वहां से वह दिल्ली नरेला में रहने वाली अपनी बुआ के घर जाने की कहकर दिल्ली चला गया। इसके बाद वह नहीं लौटा और उसके मोबाइल से भी परिवार से संपर्क नहीं हुआ। पिता कृष्णा ने पुलिस को सूचना दी कि तीन दिसंबर की देर शाम उन्हें दिल्ली से किसी अज्ञात नंबर से फोन आया कि उनका बेटा यहां लोहा चोरी में पकड़ा गया है। अगर वे उसे छुड़ाना चाहते हैं तो दो लाख रुपये लेकर आ जाएं। इस पर चार दिसंबर की सुबह पिता दिल्ली पहुंचे और नरेला इलाके में बताए गए स्थान पर पहुंचे। वहां उनके बेटे की लाश उसकी बाइक सहित मिली। 
विज्ञापन


इस मामले में दिल्ली पुलिस से शिकायत की मगर दिल्ली पुलिस ने सुनवाई नहीं की। बाद में स्थानीय पुलिस से मदद मांगी। इस पर स्थानीय पुलिस ने योगेश के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। साथ में दिल्ली में शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें उसकी मौत मारपीट की चोटों से होना पाया गया। स्थानीय पुलिस ने मुकदमे के आधार पर कॉल करने वाले मोबाइल नंबर से जांच पड़ताल कर एक टीम वहां भेजी। जानकारी में आया कि नरेला में हाईवे पर एक फ्लाईओवर बन रहा है। जहां तीन दिसंबर की तडक़े लोहा चोरी हुआ। इसी क्रम में तीन दिसंबर की शाम भी योगेश चोरी करने पहुंचा, जिसे वहां सिक्योरिटी स्टाफ ने पकडक़र पीट दिया था। उसके बाद ही ठेकेदार बागपत के सुधीर कुशवाहा व उसके साथी अरुण ने फोन पर उसके पिता को बुलाया था। कहा था कि तीन लाख रुपये का माल चोरी हुआ है। आप रुपये लेकर आ जाओ। उन्हीं लोगों ने योगेश को पीटा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तथ्य के उजागर होने पर पुलिस ने सुधीर कुशवाहा, उसके साथी अरुण, दो सिक्योरिटी गार्ड व विशाल नाम के एक अन्य कर्मचारी को मारपीट का आरोपी बनाया है। इसी से योगेश की मौत हुई। दिल्ली पुलिस की मदद से दोनों सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार कर लिए गए। बाकी तीनों फरार हैं। इधर, मंगलवार को दिन में पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव यहां ले आई, जिसका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं दोनों सिक्योरिटी गार्ड भी देर शाम यहां लाए गए। अब उन्हें बुधवार को जेल भेजा जाएगा। बाकी तीनों की तलाश जारी है।

मामले में परिवार की ओर से मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बाकी की तलाश जारी है।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed