फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Air tank explodes, three injured

Aligarh News: हवा भरने वाला टैंक फटा, तीन घायल

Thu, 03 Aug 2023 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 03 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Air tank explodes, three injured
बुधवार की शाम मझोला में अलीगढ़ रोड स्थित पंचर की दुकान पर हवा भरने के दौरान हवा भरने वाला टैंक तेज धमाके साथ फट गया। इससे दुकानदार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा जबकि दो घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




गांव मझोला निवासी नरेश पुत्र रामकिशोर की गांव में ही अलीगढ़ रोड पर पंचर की दुकान है। बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे नरेश हवा भरने वाले टैंक में हवा भर रहे थे, तभी अचानक तेज धमाके के साथ हवा भरने वाला टैंक फट गया। टैंक के लोहे के टुकड़े दुकानदार नरेश के साथ ही वहां बैठे उसके भाई यशपाल और गांव के ही राहुल उर्फ पवन पुत्र नेम सिंह के शरीर में घुसे। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




हवा भरने का टैंक फटने का धमाका सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। किसी ने सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल राहुल उर्फ पवन और नरेश को पुलिस ने जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा, जबकि यशपाल को छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार राहुल की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed