{"_id":"643ae86da4f6210ba5046669","slug":"air-conditioned-buses-are-not-available-passengers-are-getting-upset-aligarh-news-c-2-1-93970-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नहीं मिल रही वातानुकूलित बसें, यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नहीं मिल रही वातानुकूलित बसें, यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन
वातानुकूलित बस। संवाद
- फोटो : samvad
गर्मी का प्रकोप अब बढ़ने लगा है। तापमान भी 40 के पार जाने लगा है। ऐसे में सफर करने वाले यात्रियों के समक्ष मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। गर्मी में अधिकांश यात्रियों की मांग वातानुकूलित बसों की है। अलीगढ़ में सफर करने वाले यात्रियों को वातानुकूलित (एसी) बसें उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। इससे उन्हें मजबूरी में साधारण बसों में यात्रा करनी पड़ रही है।
रोडवेज प्रशासन ने शासन से वातानुकूलित बसों की मांग की है, लेकिन अभी तक बसें नहीं मिली हैं। अलीगढ़ परिक्षेत्र में वातानुकूलित बसों की संख्या अंगुलियों पर गिने जाने लायक है। ऐसे में सभी बसों में अग्रिम बुकिंग हो जाती है अथवा बस स्टैंड पर पहुंचने पर भर जाती हैं। सबसे अधिक बसों की मांग आगरा, मथुरा, नोएडा, दिल्ली, मेरठ, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को रहती है।
वातानुकूलित बसों की कमी से यात्रियों को मजबूरी में साधारण बसों में बैठकर अपना सफर तय करना पड़ रहा है। अलीगढ़ परिक्षेत्र के प्रबंधक सतेंद्र वर्मा का कहना है कि वातानुकूलित बसें उपलब्ध कराने को लेकर प्रदेश मुख्यालय एवं शासन से मांग की गई है, अभी तक वातानुकूलित बसें नहीं मिली हैं, कुछ साधारण श्रेणी की बसें जरुर मिली हैं। नई बसों के लिए लगातार पत्र व्यवहार किया जा रहा है।