फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Agva Company's ventilators are also installed in Deendayal Hospital

अलीगढ़ः दीनदयाल अस्पताल में भी लगे हैं एग्वा कंपनी के वेंटिलेटर

Wed, 21 Jul 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Agva Company's ventilators are also installed in Deendayal Hospital
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के आईसीयू में एग्वा कंपनी के चार वेंटिलेटर लगे हैं। दो में शिकायत आने पर इंजीनियर को बुलाकर ठीक कराया गया था। वर्तमान में एग्वा के वेंटिलेटर का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। अतरौली के 100 बेड अस्पताल के लिए तीन वेंटिलेटर आए हैं, जो संयुक्त चिकित्सालय में रखे हैं। उनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

कानपुर के हैलट अस्पताल के बालरोग विभाग में अचानक वेंटिलेटर बंद होने से बच्चे की जान चली गई थी। उसके बाद से एग्वा के वेंटिलेटर की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय में कुल 39 वेंटिलेटर लगाए गए थे। इसमें से 4 एग्वा के हैं। जबकि 14 वेंटिलेटर बेल, 17 ज्योति एवं चार ड्रैगर के हैं। इसके अतिरिक्त अस्पताल में 9 अन्य वेंटिलेटर हैं। शुरूआती दिनों में ही एग्वा के दो वेंटिलेटर में शिकायत सामने आई थी। तत्कालीन सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने इंजीनियर बुलाकर इनको ठीक कराया था।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के अधिकारियों का कहना है कि अभी एग्वा के वेंटिलेटर का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में बेल कंपनी के वेंटिलेटर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed