फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Agreement in case of assault between soldiers and police

Aligarh News: फौजियों और पुलिस के बीच मारपीट मामले में हुआ समझौता, दोनों तरफ से केस होंगे समाप्त

Fri, 05 Sep 2025 02:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 02:44 PM IST
सार

पुलिस ने 5 सितंबर को जारी विज्ञप्ति में बताया कि पुलिस कर्मियों एवं दूसरे पक्ष के मध्य आपसी सहमति से समझौता हो गया है। पुलिस कर्मियों द्वारा भारतीय सेना के सम्मान में प्रचलित अभियोगों को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है ।

विज्ञापन
Agreement in case of assault between soldiers and police
अतरौली कोतवाली पर हुआ था फौजियों के पक्ष में हंगामा - फोटो : संवाद

विस्तार

विगत 30 अगस्त को दो फौजियों और पुलिस के बीच मारपीट के मामले में अलीगढ़ पुलिस ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि पुलिस कर्मियों एवं दूसरे पक्ष के फौजियों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया है। पुलिस कर्मियों द्वारा भारतीय सेना के सम्मान में प्रचलित अभियोगों को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है ।

विज्ञापन


अलीगढ़ के अतरौली कस्बा पुलिस चौकी में दो सैन्य कर्मी भाइयों अजीत सिंह व अनिल सिंह की 30 अगस्त को दो दरोगाओं से मारपीट और पुलिस कार्रवाई पर 31 अगस्त सुबह भीड़ भड़क गई। परिजनों की दोनों भाइयों से मुलाकात न कराने व इकतरफा कार्रवाई के मुद्दे पर भीड़ ने थाने का घेराव कर लिया था। इस बीच जबरदस्त हंगामा, नारेबाजी-नोकझोंक हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... Aligarh: दरोगा-सैनिकों में मारपीट पर कार्रवाई, दोनों सैन्य कर्मी भाइयों को भेजा जेल, दोनों ओर से होगा मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-मथुरा से सेना के अधिकारी भी पहुंचे थे। पहले अधिकारियों से वार्ता हुई, बाद में एसएसपी ने जब वीडियो साक्ष्य दिखाए, तब सभी शांत हुए। बाद में दोनों ओर से मुकदमा कर निष्पक्ष जांच कराने व परिवार से दोनों भाइयों की मुलाकात कराने पर हंगामा शांत हुआ था। प्रकरण में सैन्य कर्मी भाइयों ने पुलिस पर हाथ छोड़ा था। इस पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। किसी पुलिसकर्मी ने एक भाई को लात मारी है। इसका भी वीडियो मिला है। इसलिए दोनों ओर से मुकदमा दर्ज करना तय हुआ था। आरोपी भाइयों को जेल भेज दिया गया था।

पुलिस ने 5 सितंबर को जारी विज्ञप्ति में बताया कि इस संबंध में भारतीय सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों व भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा लगातार संपर्क कर इस विवाद के निस्तारण हेतु अपील की जा रही थी । इसी क्रम में आज 5 सितंब को भारतीय सेना के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसएसपी के मध्य वार्ता हुई। जिसमें सेना के अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि दोनों सैनिकों के खिलाफ सेना के अधिकारियों द्वारा उचित अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी व भविष्य के लिए उन्हे सचेत भी किया जायेगा। पुलिस कर्मियों एवं दूसरे पक्ष के मध्य आपसी सहमति से समझौता हो गया है । पुलिस कर्मियों द्वारा भारतीय सेना के सम्मान में प्रचलित अभियोगों को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed