फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   agra moradabad flyover condition is pitiable

आगरा रोड पर बाईपास फ्लाईओवर के नीचे गड्ढों में भरी मिट्टी, दो सप्ताह में ही खुली पोल

Tue, 23 Feb 2021 02:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
agra moradabad flyover condition is pitiable
आगरा रोड़ हाईवे पुल के नीचे हो रहे गड्ढो में होकर गुजरते वाहन। - फोटो : CITY OFFICE
आगरा रोड पर बाईपास फ्लाईओवर के नीचे एचएन-93 (आगरा-मुरादाबाद) पर सड़क पर हो रहे गड्ढों को मिट्टी से भरने की पोल दो सप्ताह में ही खुल गई। यहां फिर से गड्ढे हो गए हैं। मिट्टी के टीले भी लग गए हैं। इससे यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रीय विधायक अनिल पाराशर ने मामले को अधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए गड्ढों को दुरुस्त कराने को कहा।
विज्ञापन

अलीगढ़ से दिल्ली या कानपुर जाने के लिए एनएच-91 से जोड़ने वाला यह फ्लाईओवर प्रमुख मार्ग है। फ्लाईओवर के चलते लोगों को शहर के जाम में नहीं घुसना पड़ता है। बाईपास मार्ग से होते हुए एनएच पर पहुंच जाते हैं। तमाम वीवीआईपी और वीआईपी दिल्ली, कानपुर या लखनऊ से इसी मार्ग से आते हैं। इसके बाद भी इसकी बदहाली की दशा किसी से छुपी नहीं है। बाईपास पर चढ़ने वाले वाहन इन गड्ढों में फंस जाते हैं। स्थानीय लोग यहां वाहन निकलवाने के लिए खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

वाहन निकलवाने की एवज में वह चालकों से पैसा वसूलते हैं। इस बात को तत्कालीन मंडलायुक्त अजयदीप सिंह के सामने विधायक अनिल पाराशर ने रखा था। उस वक्त एनएचएआई ने यहां जलभराव की समस्या के कारण सड़क में गड्ढे होने की बात कही थी। साथ ही इसके निस्तारण के लिए नाला निर्माण का प्रस्ताव रखा था। मगर, बाद में यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया। बीते सात फरवरी को आगरा रोड स्थित कैलाश फार्म में वैश्य समाज का महासम्मेलन हुआ। उसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आए तो जिम्मेदारों ने खानापूर्ति करते हुए गड्ढों में मिट्टी डालकर हुए उनको भर दिया। अब गड्ढों ने फिर से अपना मुंह खोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन मंडलायुक्त अजयदीप सिंह के समय से यह समस्या उठाई जा रही है। इसके बाद भी निस्तारण नहीं हो रहा है। कई बार इस समस्या को लेकर विभागों ने गुमराह भी किया। यह गड्ढे किसी भी दिन बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। जब हादसा होता है तो तमाम बातें होती हैं। अगर, पहले ही इसका निस्तारण नहीं किया गया तो अब शिकायत सीधे सीएम से करते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई कराई जाएगी। - अनिल पाराशर, कोल विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed