फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Agra electrician shot dead

Aligarh: आगरा के इलेक्ट्रीशियन की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव, सिर में मिली गोली, चाकू के भी निशान

Thu, 18 Dec 2025 03:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 18 Dec 2025 03:05 AM IST
सार

परिजनों ने पत्नी से बातचीत के बाद बताया कि वह घर से अपना आधार कार्ड, फोटो आदि के अलावा एक पेन, डायरी, हाथ की घड़ी व मोबाइल लेकर चले थे। जेब में मोबाइल के अलावा बाकी सामान मिला है। साथ में पल्स की दो टॉफी आदि भी मिली हैं।

विज्ञापन
Agra electrician shot dead
हत्या के बाद पहुंची पुलिस, मृतक इलेक्ट्रीशियन राजकुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा की जूता कंपनी के इलेक्ट्रीशियन राजकुमार (45) की सिर में गोली मारकर व चाकू से गोदकर हत्या कर शव लोधा क्षेत्र में फेंक दिया गया। 16 दिसंबर दोपहर आगरा स्थित अपने घर से निकले इलेक्ट्रीशियन का खून से लथपथ शव 17 दिसंबर सुबह लोधा क्षेत्र में अकरावत के कच्चे रास्ते पर मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

विज्ञापन


सीओ गभाना धनंजय के अनुसार 17 दिसंबर सुबह सात बजे लोधा के गांव हैवतपुर के अकरावत बंबे के पास किसान सत्यदेव को कच्चे रास्ते पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शोर पर आसपास के लोग आ गए। खबर पर इलाका पुलिस के साथ-साथ सीओ गभाना भी पहुंच गए। आधार कार्ड व अन्य कागजात से मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई। वह आगरा के बैईपुर स्थित श्रीरामचंद्र पब्लिक विद्यालय के पास का रहने वाले हैं।
विज्ञापन


राजकुमार आगरा की लूथरा जूता कंपनी में इलेक्ट्रीशियन थे।16 दिसंबर दोपहर में वह रुपये लेने जाने की कहकर घर से निकले थे। शाम तक वापस नहीं पहुंचे तो परिजनों ने आगरा में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। यहां कैसे पहुंचे, खुद परिजन परेशान हैं। धनीपुर मंडी के पास राजकुमार की ससुराल है। इस खबर पर साला व ससुराल के लोग पहले पहुंच गए थे। बाद में आगरा से परिजन आए। पुलिस स्तर से कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। देर शाम तक परिजन तहरीर नहीं दे पाए थे। हत्या की वजह भी साफ नहीं हो पा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन आगरा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोधा में मिले शव की पहचान आगरा के युवक के रूप में हुई है। उसकी यहां ससुराल है। उसकी हत्या किस वजह से किसने की, यह अभी जांच का विषय है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। - मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

Trending Videos

सिर में मिली गोली, चाकू के भी निशान

घटनास्थल पर जहां शव मिला था, वहां देखने से लग रहा था कि राजकुमार की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। साथ में किसी गाड़ी को भी चढ़ाने का प्रयास किया है। पोस्टमार्टम में सिर में 315 बोर की गोली फंसी मिली है। सिर, चेहरा व गर्दन में चाकू सरीखे नुकीले हथियार के निशान भी पाए गए। हाथों पर मिले निशानों को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसने बचने के लिए कोशिश की है। इससे खरोंच के निशान बने हैं, हालांकि, गाड़ी चढ़ाने के साक्ष्य पोस्टमार्टम में नहीं मिले।

मोबाइल छोड़ बाकी सामान मिला
परिजनों ने पत्नी से बातचीत के बाद बताया कि वह घर से अपना आधार कार्ड, फोटो आदि के अलावा एक पेन, डायरी, हाथ की घड़ी व मोबाइल लेकर चले थे। जेब में मोबाइल के अलावा बाकी सामान मिला है। साथ में पल्स की दो टॉफी आदि भी मिली हैं। राजकुमार की पत्नी ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो बच्चों में दो वर्ष का बेटा व ग्यारह साल की बेटी भी नहीं समझ पा रहे कि ये किस तरह हुआ है। एक छोटा भाई मानसिक रूप से कमजोर है।

बस में आगरा से आया, हाईवे कट पर उतरा राजकुमार
परिवार को तो नहीं पता कि राजकुमार अलीगढ़ किस वजह से आया, न वह अलीगढ़ आने की कहकर चला। हालांकि, सीसीटीवी जांच में उजागर हुआ है कि राजकुमार करीब डेढ़ बजे आगरा से रोडवेज बस में सवार हुआ। इसके करीब दो घंटे बाद वह अलीगढ़ में आगरा कट पर बस से उतरा है। इसके बाद के सीसीटीवी पुलिस खंगाल रही है। अभी यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वहां से उतरकर किधर गया। किस वाहन से गया।

रंजिश या लूट में हत्या
जिस तरह ये हत्या हुई है, उसमें किसी विवाद या रंजिश का ज्यादा अंदेशा है। अभी परिवार या पुलिस स्पष्ट नहीं कर पा रही। अब तक की जांच में किसी रंजिश, रुपयों के विवाद या लूट में ही हत्या का अंदेशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed